फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   milkha singh open sansational truth at doping case

मिल्खा सिंह ने डोपिंग पर खोला चौंकाने वाला सच

Fri, 03 Apr 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
milkha singh open sansational truth at doping case

खेलों में डोपिंग के बढ़ रहे चलन पर उड़न सिख मिल्खा सिंह ने खिलाड़ियों के कोच और डॉक्टरों पर उंगली उठाई है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी डोपिंग में संलिप्त पाया जाता है, उसके कोच के साथ-साथ डॉक्टरों को भी सस्पेंड किया जाना चाहिए, क्योंकि कोच और डॉक्टरों की मदद के बिना डोपिंग संभव ही नहीं है।

विज्ञापन


सिटी की एक महिला वेटलिफ्टर के डोपिंग में फंसने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि खेल में कैंसर जैसी इस गंभीर बीमारी को दूर करने के लिए भारतीय ओलंपिक महासंघ (आईओए) को कड़े कदम उठाने होंगे और खेल एसोसिएशन को भी गंभीर होना होगा। कड़े एक्शन लेने से ही खेल में अनुशासन बरकरार रह सकता है।
विज्ञापन

नाडा पर भी उठाए सवाल

milkha singh open sansational truth at doping case

मिल्खा सिंह ने नाडा (डोपिंग टेस्ट एजेंसी) द्वारा लगाए जाने वाले जागरूकता सेमिनार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब समय जागरूकता सेमिनार का नहीं, बल्कि ‘एक्शन’ लेने का है। जब तक कड़े एक्शन नहीं लिए जाएंगे, तब तक डोपिंग का डंक रुक नहीं सकता है।

चंडीगढ़ की वेटलिफ्टर पर भी है डोप का डंक
नेशनल गेम्स में 75 किलो में रजत पदक जीतने वाली मणिपुर मूल की चंडीगढ़ की वेटलिफ्टर मंगते पी. कॉम हाल में ही एक नहीं, बल्कि पांच स्टेरायड के लिए डोप में पॉजिटिव पाई गई हैं। मंगते जूनियर स्तर पर देश की बड़ी लिफ्टर रह चुकी हैं। उन्होंने जूनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता है। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत मणिपुर से की थी, लेकिन चंडीगढ़ के वेटलिफ्टर हरप्रीत सिंह से शादी करने के बाद वह इसी शहर में रहकर यहीं के लिए खेलने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed