फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Milkha Singh health deteriorates and oxygen level goes down

चंडीगढ़: महान धावक मिल्खा सिंह की हालत नाजुक, बुखार के साथ ऑक्सीजन का स्तर गिरा

Fri, 18 Jun 2021 11:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 11:27 PM IST
सार

मिल्खा सिंह आज से एक महीने पहले 19 मई को कोरोना सक्रमित हुए थे। इसके बाद 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मई को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (85) को भी संक्रमण के चलते इसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। परिवार के आग्रह पर मिल्खा सिंह को 30 मई को अस्पातल से छुट्टी मिल गई थी और वे अपने घर पर ही थे। तीन जून को  अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। तब से वे यहां उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन
Milkha Singh health deteriorates and oxygen level goes down
पीजीआई चंडीगढ़ में मिल्खा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब एक महीने से कोरोना से जूझ रहे मिल्खा सिंह की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। एक दिन पहले तक वे कोरोना से अच्छी तरह उबर रहे थे। पीजीआई भी उनके स्वास्थ्य लाभ पर संतुष्टि जता रहा था लेकिन शुक्रवार को उन्हें बुखार आया और ऑक्सीजन का स्तर भी गिर गया। 

विज्ञापन


पीजीआई के सूत्रों ने बताया है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ऑक्सीजन का स्तर 56 तक पहुंच गया है। पीजीआई के सीनियर डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि पीजीआई की ओर से कोई भी मीडिया बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उड़नसिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालत में सुधार होने के बाद परिजनों के आग्रह पर उन्हें घर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इस दौरान अमेरिका से उनकी डॉक्टर बेटी चंडीगढ़ आ गई थीं और वही उनका ख्याल रख रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जून को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें पीजीआई में दाखिल कराना पड़ा। तब से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। उनकी रिकवरी ठीक चल रही थी। बुधवार को उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी और उन्हें आईसीयू से बाहर लाकर कार्डियक सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। 

शुक्रवार सुबह तक सब ठीक चल रहा था। उन्होंने कॉफी पी और परिवार के लोगों से बातचीत भी की। सुबह नौ बजे के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। मिल्खा सिंह की हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही उनका पूरा परिवार पीजीआई पहुंच गया है। देर रात तक सभी लोग पीजीआई में थे।

मिल्खा सिंह को नहीं दी पत्नी के निधन की खबर 
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मिल्खा सिंह को अभी उनकी पत्नी के निधन की खबर से दूर रखा गया है। मिल्खा सिंह दो दिन से निर्मला मिल्खा सिंह को याद कर रहे हैं। उन्होंने परिजनों को बताया कि उन्हें सपने में आ रहा है कि निम्मी चली गई हैं। इस पर परिजन कहते हैं कि उनकी हालत ठीक है। एक दो दिन में निम्मी से बात करवा दी जाएगी। मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह के बीच काफी जुड़ाव था। परिजनों को पता है कि यदि मिल्खा सिंह को निम्मी के बारे में बताया तो वे इसे सह नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed