फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mild cold in Chandigarh weather update news

चंडीगढ़ में गुलाबी ठंड: न्यूनतम और अधिकतम तापमान होने लगा कम, सुबह की सैर के लिए निकलने लगे गर्म कपड़े

Wed, 16 Oct 2024 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 01:55 PM IST
सार

गुलाबी ठंड, जिसे आमतौर पर हल्की सर्दी के नाम से जाना जाता है, अक्तूबर माह के बीच और अंत में महसूस होती है। इस मौसम का खास आकर्षण यह होता है कि दिन में धूप हल्की होती है और सुबह-शाम को ठंडक बढ़ जाती है।

विज्ञापन
mild cold in Chandigarh weather update news
चंडीगढ़ में गुलाबी ठंड - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

अक्तूबर का आधा महीना बीतने के साथ अब गुलाबी ठंड ने धीरे-धीरे चंडीगढ़ में दस्तक दे दी है, जिससे सुबह और शाम लोगों को ठंडक महसूस होने लगी है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान जो अभी 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, वह एक-दो दिनों में 18 डिग्री व उससे नीचे भी जा सकता है।

गुलाबी ठंड, जिसे आमतौर पर हल्की सर्दी के नाम से जाना जाता है, अक्तूबर माह के बीच और अंत में महसूस होती है। इस मौसम का खास आकर्षण यह होता है कि दिन में धूप हल्की होती है और सुबह-शाम को ठंडक बढ़ जाती है। वर्तमान में सुबह सैर करने के लिए जाने वाले लोग हल्के गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है और आने वाले कुछ दिनों में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में अब धीरे-धीरे कमी आएगी। मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर पड़ेगा असर

मौसम का असर त्योहारों पर भी दिखाई देगा। जहां एक तरफ लोग दिवाली की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर गुलाबी ठंड ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया है। बाजारों में हल्के गर्म कपड़े और सर्दियों से जुड़े अन्य सामान की बिक्री भी तेजी पकड़ रही है। मौसम के इस बदलाव का असर सेहत पर भी पड़ सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग सुबह-शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed