{"_id":"65aaf10ce2b94f6ff2068ad4","slug":"mercury-dropped-six-degrees-below-normal-people-shivered-due-to-cold-red-alert-for-two-days-chandigarh-news-c-16-pkl1043-333160-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सामान्य से छह डिग्री नीचे गिरा पारा, ठंड से कांपे लोग, दो दिन का रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सामान्य से छह डिग्री नीचे गिरा पारा, ठंड से कांपे लोग, दो दिन का रेड अलर्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली। ट्राइसिटी के मौसम ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर करवट ले लिया। पिछले तीन दिनों से खिल रही धूप की वजह से शहर का अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था जो शुक्रवार को अचानक धड़ाम से गिर पड़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस गिरने से लोग कांपते नजर आए। पूरे दिन कोहरा छाया रहा और शीतलहर चलती रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कोहरे से साथ ठंड और बढ़ने की आशंका जताई गई है।तापमान में आई गिरावट की वजह से चंडीगढ़ में शुक्रवार का दिन शिमला से करीब एक डिग्री ठंडा रहा और श्रीनगर के लगभग बराबर रहा। ठंड से दिन में लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और शिमला का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। नौ जनवरी को शहर का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन पिछले दिनों निकली अच्छी धूप की वजह से वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वीरवार की तुलना में 6.9 डिग्री पारा गिरा। शहर में पूरे दिन कोहरा छाया रहा। लोग पूरे दिन धूप के लिए तरसते रहे। शीतलहर की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। पंचकूला और मोहाली में भी यही हाल रहा।
आज साफ रहेगा मौसम लेकिन कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री कम रह सकता है। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। मौसम साफ रहेगा लेकिन धूप निकलने की संभावना कम है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले दो दिन सर्दी और कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
20 जनवरी
15
7
21 जनवरी
15
6
22 जनवरी
16
6
23 जनवरी
16
7
24 जनवरी
17