फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercedes accident: family members take out candle march in Chandigarh for justice

मर्सिडीज हादसा : इंसाफ के लिए परिजनों ने चंडीगढ़ में निकाला कैंडल मार्च

Sun, 28 Mar 2021 01:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mercedes accident: family members take out candle march in Chandigarh for justice
चंडीगढ़। एयरपोर्ट रोड पर बीते 20 मार्च की सुबह मर्सिडीज कार से हुए हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों ने शनिवार शाम करीब छह बजे चंडीगढ़ सेक्टर-17 डी में कैंडल मार्च निकाला और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, हादसे के दो अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ने की मांग की। परिजनों ने कहा कि हादसे के एक सप्ताह बाद भी पुलिस दो आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में शामिल नकुल ने बताया कि मृतक अंकुश नरूला मेरे बचपन का दोस्त था। नकुल ने बताया कि मृतक रामप्रसाद के घर में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां हैं। वहीं, मृतक धर्मप्रीत के घर में भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है, इसलिए उनके परिवार से इस दुखद समय में कोई शामिल नहीं हो सका, लेकिन मृतकों के परिवारों को अपनी सहानुभूति देने के लिए कैंडल मार्च में पंचकूला, मोहाली व चंडीगढ़ से लगभग 200 लोग पहुंचे थे। सभी ने मास्क लगा रखा था और सामाजिक दूरी का पालन किया। अंकुश के जीजा विशाल पंडित और रितेश आंगरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विशाल पंडित ने बताया कि एक सप्ताह में पुलिस केवल एक आरोपी को ही पकड़ सकी है। पुलिस व प्रशासन से हमारी यही अपील है कि पीड़ितों को जल्द न्याय मिले। वहीं घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। रितेश आंगरा ने कहा कि श्रद्धांजलि मार्च पूरी शांति से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि 20 मार्च की सुबह मोहाली में एयरपोर्ट रोड स्थित राधास्वामी चौक पर एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले अर्टिगा टैक्सी को जोरदार टक्कर मारी, फिर साइकिल सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में अंकुश नरूला, धर्मप्रीत और रामप्रसाद की मौत हो गई थी। वहीं कुछ लोग घायल हो गए थे। मर्सडीज में बैठे तीन लोगों में से चालक समर्थ को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके दो दोस्त फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed