फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meeting of Municipal Corporation on street dogs

कुत्तों पर स्टडी करने नासिक जाएंगे अफसर

Sat, 31 May 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 May 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
meeting of Municipal Corporation on street dogs

नगर निगम की शुक्रवार को हुई बैठक में लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर खूब चर्चा हुई। दो घंटे से ज्यादा देर तक सिर्फ कुत्तों पर ही बहस होती रही।

विज्ञापन


इसमें काफी देर तक कमिश्नर से लेकर पार्षद तक सभी नियमों को ही खंगालते रहे। इस लंबी बहस के बाद भी निगम हाउस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंचा।

बैठक के दौरान कई पार्षदों ने कुत्तों की समस्या पर अपने-अपने सुझाव भी दिए। आखिर में कमिश्नर ने कहा कि अफसरों की टीम स्टडी करने के लिए नासिक जाएगी।

वहां पर करीब 40 हजार कुत्ते हैं और उस शहर में इस समस्या पर बहुत अच्छा काम हो रहा है। कमिश्नर ने कहा कि हमारी टीम वहां स्टडी करेगी और यदि उन्हें काम अच्छा लगा तो यहां भी उनकी नीतियों को अपनाया जाएगा। इसके लिए अन्य एनजीओ की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान भाजपा-अकाली पार्षद दल की ओर टेबल एजेंडा लाया गया। एजेंडे में चार नई डिस्पेंसरियां खोलने और कुत्तों के काटने पर फ्री इलाज करने का प्रस्ताव शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कमिश्नर ने कहा कि डिस्पेंसरियां तो नहीं खोली जा सकेंगी, लेकिन जो डिस्पेंसरी पहले से चल रही है उसमें स्ट्रेंथ बढ़ाई जाएगी। कमिश्नर ने भाजपा के फ्री इलाज के प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई।

कमिश्नर ने कहा कि पूरा इलाज तो फ्री नहीं किया जा सकता। अभी 100 रुपये में वैक्सीनेशन की जा रही है और सिरम भी 50 रुपये में मिलेगी जिसका एजेंडा एफएंडसीसी में पास कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed