फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting of Congress MLAs held at Residence Of BS Hooda in Chandigarh

हरियाणा निकाय चुनाव : हार के बाद कांग्रेस में बढ़ी रार, भूपेंद्र हुड्डा ने सैलजा से पूछा सवाल

Thu, 31 Dec 2020 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Congress MLAs held at Residence Of BS Hooda in Chandigarh
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत को छोड़ बाकी निकायों में मिली हार के बाद कांग्रेस में रार बढ़ गई है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके समर्थक कांग्रेस विधायकों ने हार पर आत्ममंथन व समीक्षा करने की मांग कर पार्टी संगठन पर दबाव बढ़ा दिया है। गुरुवार को हुड्डा के चंडीगढ़ आवास पर हुई बैठक में विधायकों ने एकसुर में यह मांग उठाई। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष के निशाने पर पंचकूला, अंबाला के मेयर, पार्षद उम्मीदवार व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा भी रहीं। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट तो है पर उम्मीदवारों ने सोचा चुनाव में ऐसे ही काम चल जाएगा। उन्हें उम्मीदवारों ने प्रचार के लिए बुलाया नहीं, इसलिए वह नहीं गए। मुझे बुलाते तो प्रचार को हर जगह जाता। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि अगर प्रदेशाध्यक्ष प्रचार के लिए सर्कुलर जारी होने की बात कर रही हैं तो बताएं खुद सब जगह गईं। सर्कुलर सभी पर लागू होता है। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में प्रचार के लिए कैप्टन अजय यादव ने बुलाया था, वहां वह गए। हुड्डा ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने हार की समीक्षा करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन को हार के कारणों पर मंथन करना चाहिए। प्रदेश में संगठन खड़ा किया जाए व मजबूत हो। हुड्डा ने दावा किया कि सांपला, उकलाना और धारुहेड़ा में उनके, दीपेंद्र हुड्डा, राव दान सिंह व जेपी के साझा उम्मीदवार जीते हैं। कांग्रेस विपक्ष में होने के बावजूद सोनीपत निगम चुनाव में मेयर पद पर बड़े अंतर से जीती। अंबाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री व पुराने मित्र विनोद शर्मा की पत्नी के मेयर पद का चुनाव जीतने पर हुड्डा ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके चेहरे की रंगत अलग ही थी।


सैलजा समर्थक विधायक व किरण नहीं पहुंची
हुड्डा के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के समर्थक चार विधायक और पूर्व सीएलपी नेता किरण चौधरी नहीं पहुंची। हुड्डा समर्थक सभी विधायक मौजूद रहे। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और पूर्व सांसद जेपी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed