फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting of 32 farmers unions of Punjab in Chandigarh today

चंडीगढ़ में आज किसानों की कचहरी: 32 किसान संगठन राजनीतिक दलों से पूछेंगे सवाल, भाजपा को नहीं भेजा न्योता

Fri, 10 Sep 2021 09:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 09:21 AM IST
सार

पंजाब के 32 किसान संगठनों की कचहरी शुक्रवार को चंडीगढ़ में लगेगी। किसान संगठनों ने भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों को न्योता भेजा है। इस बैठक में किसान नेता सियासी दलों से सवाल पूछेंगे। बैठक में हर किसान संगठन का एक-एक प्रतिनिधि शामिल होगा।

विज्ञापन
Meeting of 32 farmers unions of Punjab in Chandigarh today
किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर पंजाब की 32 किसान संगठन एक मंच पर आ गए हैं। सियासी दलों के खिलाफ किसान संगठन शुक्रवार को चंडीगढ़ में कचहरी लगाएंगे। इसमें राजनीतिक दलों के नेताओं से किसान नेता सवाल करेंगे। इस कचहरी में हर संगठन का एक किसान नेता शामिल होगा।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कुलवंत संधु, रुलदू सिंह मानसा किसानों की कचहरी की घोषणा कर चुके हैं। हरियाणा के करनाल और पंजाब के मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ किसान नेता सियासी दलों से नाराज चल रहे हैं। किसान नेता घोषणा कर चुके हैं कि शिअद की ‘गल पंजाब दी’ मुहिम का राज्य भर में विरोध करेंगे, जिसके बाद शिअद ने 10 सितंबर तक मुहिम पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन


11 सितंबर से शिअद प्रधान इस मुहिम को शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि किसानों के रुख को देखते हुए अभी इस पर संशय बना हुआ है। अब संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में आंदोलन को और अधिक जीवंत करने के लिए पंजाब के 32 किसान संगठनों ने किसान कचहरी का आयोजन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को निमंत्रण नहीं
किसान नेताओं ने सियासी दलों से सवाल करने के लिए आयोजित कचहरी में भारतीय जनता पार्टी को न्योता नहीं दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा के सहयोगी दलों को भी इसमें नहीं बुलाया गया है। अन्य सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के प्रतिनिधि इस कचहरी में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed