फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting between Center and farmers today MSP discussed in Chandigarh all update

केंद्र-किसानों के बीच बैठक फिर बेनतीजा : चार मई को दोबारा होगी मीटिंग, केंद्र ने नियुक्त किया अधिकारी

Wed, 19 Mar 2025 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 04:13 PM IST
सार

चंडीगढ़ सेक्टर-26 के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में केंद्र और किसानों के बीच बैठक हुई। यह बैठक भी बेनतीजा रही। ऐसे में अब अगली और चौथी बैठक चार मई को होगी।

विज्ञापन
Meeting between Center and farmers today MSP discussed in Chandigarh all update
बैठक के बाद जानकारी देते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों की केंद्र के साथ बैठक खत्म। तीसरी बार हुई यह बैठक भी बेनतीजा रही। इस बैठक में भी किसानों की मांगों को लेकर कोई सहमती नहीं बन पाई है। अब चार मई को केंद्र और किसानों के साथ फिर बैठक होगी। केंद्र ने एक सेक्रेटरी लेवल के अधिकारी की नियुक्ति की है, जो फसलों की एमएसपी को लेकर देश भर के किसानों के साथ लेकर सुझाव लेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के साथ अच्छे माहौल में बैठक हुई गई। अब 4 मई को अगली बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अनुसार किसानों की तरफ से सबमिट की गई रिपोर्ट पर सभी हितधारकों की राय लेनी जरूरी है, क्योंकि अगर एमएसपी को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा, वो देश भर में लागू होगा।
विज्ञापन




यह बैठक चंडीगढ़ सेक्टर-26 के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में हुई। पहले यह बैठक शाम 5 बजे होनी थी, लेकिन अब इसके समय में बदलाव कर दिया गया है। बैठक में दोनों किसान संगठनों के 28 सदस्य भाग पहुंचे थे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा है कि किसान बैठक में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे और उम्मीद है कि केंद्र सरकार उनके मुद्दों का समाधान करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर फोर्स बढ़ाने पर कहा कि सरकार की किसी भी तरह कार्रवाई की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed