फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medical technologists will boycott work today in support of demands

मांगों के समर्थन में मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट आज काम का करेंगे बहिष्कार

Wed, 04 Mar 2020 07:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Medical technologists will boycott work today in support of demands
चंडीगढ़। पीजीआई मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के लगभग 500 कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन वीरवार को आधा घंटा काम का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान वे पीजीआई प्रशासन का विरोध करेंगे। इस कारण पंजीकरण, लैब, एक्स-रे, ऑपरेशन थियेटर और रेडियोथैरेपी का कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अश्वनी कुमार मुंजाल ने बताया कि पीजीआई प्रशासन पेशेंट केयर एलाउंस देने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है। इसकेअलावा बैकलॉग प्रमोशन स्कीम और ग्रेड पे 4600 को लागू करने जैसे आदेश भी इसमें शामिल हैं। इस संबंध में पीजीआई प्रशासन के साथ हुई वार्ताएं विफल होने के बाद कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इसकेतहत वीरवार की सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक टेक्निकल कर्मचारी काम ठप करके एक स्थान पर एकत्रित होकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed