{"_id":"66b73c85b974e822530cd248","slug":"mechanic-repairing-an-ac-died-due-to-electric-shock-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunam: एसी रिपेयर कर रहे युवक की करंट लगने से मौत, रामलीला में निभाता था लक्ष्मण का रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sunam: एसी रिपेयर कर रहे युवक की करंट लगने से मौत, रामलीला में निभाता था लक्ष्मण का रोल
Sat, 10 Aug 2024 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Aug 2024 03:40 PM IST
सार
युवक की मौत से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सिनेमा रोड मार्केट एसोसिएशन के आह्वान पर सिनेमा रोड के दुकानदारों ने भी शोक में दोपहर तक अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
दीपक कुमार
- फोटो : फाइल
विस्तार
सुनाम के सिनेमा रोड पर एसी की रिपेयर कर रहे नौजवान मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई। दीपक कुमार (28) अपने पिता के साथ रेफ्रिजरेटर, एसी आदि की मरम्मत का काम करता था। अपनी दुकान में एसी की मरम्मत करते समय उसे करंट लग गया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सिनेमा रोड मार्केट एसोसिएशन के आह्वान पर सिनेमा रोड के दुकानदारों ने भी शोक में दोपहर तक अपनी दुकानें बंद रखीं। दीपक कुमार स्थानीय प्राचीन श्री सनातन धर्म रामलीला में लक्ष्मण की भूमिका निभाते थे और काफी मिलनसार थे।