फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mecca incident: 6 haji of haryana saved in brutal incident

मक्का में भगदढ़ः 6 हाजियों की जुबानी आंखों देखा हाल

Fri, 25 Sep 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 25 Sep 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
mecca incident: 6 haji of haryana saved in brutal incident

पवित्र मक्का में मची भगदड़ का आंखों देखा हाल सुनाते-सुनाते उनकी रूह कांप गई। आप भी सुनिए हादसे का खौफनाक सच। हादसे में हरियाणा के यमुनानगर जिले के छह हज यात्री बाल-बाल बच गए। जिस समय हादसा हुआ, उस समय वे परिक्रमा पूरी कर बाहर निकलने वाले थे। अचानक हेलिकाप्टर और एंबुलेंस के वहां पहुंचने पर उन्हें भगदड़ में लोगों के मरने का पता चला।

विज्ञापन


इनेलो के वरिष्ठ नेता जाहिद खान ने बताया कि उनका बेटा शकील और बहू संजीदा, हाजी मशरुफ व उनकी बेगम फरमीदा, हमीदा के पूर्व एमसी महबूब अपनी बेगम के साथ हज के लिए मक्का गए थे। वीरवार को टीवी के माध्यम से उन्हें मक्का में हुए हादसे के बारे में पता चला।
विज्ञापन


जाहिद खान ने अपने बेटे को फोन लगाया, लेकिन शकील ने फोन नहीं उठाया। तीन बार फोन मिलाने के बाद भी जब शकील ने फोन नहीं उठाया तो जाहिद खान और परिवार के अन्य सदस्यों की बेचैनी बढ़ गई। जब उन्होंने चौथी बार फोन लगाया तो शकील ने फोन उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर देखकर और सायरन सुनकर भगदड़ का पता चला

mecca incident: 6 haji of haryana saved in brutal incident

जाहिद ने बताया कि शकील काफी घबराया हुआ था और उसने सभी के सकुशल होने की बात कही। इसके बाद जाहिद ने राहत की सांस ली। कुछ देर बार जाहिद खान ने दोबारा फोन किया तो शकील ने बताया कि वे सभी अपने खेमे में पहुंच गए हैं।

हादसे के बारे में शकील ने बताया कि वे परिक्रमा कर शैतान को कंकड़ी मारने की रस्म पूरी कर बाहर निकलने वाले थे। उनके पीछे आ रहा हज यात्रियों का हुजूम शैतान को कंकड़ी मार रहा था।

तभी अचानक आसमान में हेलिकाप्टर नजर आए और बाहर एंबुलेंस का सायरन सुनाई दिया। देखते ही देखते पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए और लोगों का जल्दी-जल्दी बाहर निकालने लगे। तब उन्हें पता चला कि भीतर भगदड़ मचने से हादसा हो गया है।

शकील ने बताया कि मृतकों व घायलों को नजदीक के मीना अस्पताल ले जाया गया। शकील के अनुसार अंदर बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी थे। मरने वालों में उनकी संख्या काफी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed