{"_id":"f866c0f053e928a076ff906c34bc53e1","slug":"mba-admission-schedule-from-punjab-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू से एमबीए करने के लिए आवेदन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू से एमबीए करने के लिए आवेदन करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 03 Jan 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-25 में पंजाब यूनिवर्सिटी साउथ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज (यूआईएएमएस) ने एमबीए दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार एमबीए के छह विभिन्न संकायों के लिए 14 मार्च 2015 को एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा। दो वर्ष के एमबीए कोर्स में दाखिले के लिए 16 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
एंट्रेंस टेस्ट के लिए चंडीगढ़ और लुधियाना को सेंटर बनाया जाएगा। यूआईएएमएस में एमबीए (रिटेल मैनेजमेंट), एमबीए (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस मैनेजमेंट), एमबीए (आईटी एंड टेली कम्युनिकेशन मैनेजमेंट), एमबीए (इंफ्रास्ट्र्क्चरल मैनेजमेंट), एमबीए (फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट) और एमबीए (हॉस्पिटल मैनेजमेंट) कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
पूरी तरह से भरे हुए आवेदन का प्रिंट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट 10 मार्च 2015 तक असिस्टेंट रजिस्ट्रार, यूआईएएमएस में पहुंचाने जरूरी हैं।