{"_id":"5de42f498ebc3e54a64f58c0","slug":"mayors-of-15-states-will-discuss-climate-change-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन पर चंडीगढ़ में चर्चा करेंगे 15 प्रदेशों के मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवायु परिवर्तन पर चंडीगढ़ में चर्चा करेंगे 15 प्रदेशों के मेयर
Mon, 02 Dec 2019 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलवायु परिवर्तन को लेकर चंडीगढ़ में मंथन होने जा रहा है। सेंटर फॉर रिसर्च इन रूरल एंड इंडस्ट्रियल डवलपमेंट (क्रिड) और नगर निगम मिलकर यह आयोजन कर रहे हैं। 5 से 7 दिसंबर तक 15 प्रदेशों के 95 मेयर कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
इसमें भारत सरकार के 17 प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ ही नए एजेंडों पर चर्चा होगी। साथ ही शहरों के योगदान पर भी चर्चा होगी। विभिन्न शहरों से आए मेयर अपने शहर के विकास कार्य भी साझा करेंगे। सेक्टर 19 स्थित क्रिड में तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. मनोज तेवतिया ने बताया कि वर्ष 2017 में भी ऐसा ही कार्यक्रम कराया था। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, गोवा, असम, छत्तीसगढ़ और बिहार के मेयर कार्यक्रम में मौजूद होंगे। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के नेशनल जनरल सेक्रेटरी भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष भी हो सकते हैं शामिल
विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल से भी कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चा चल रही है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर शामिल होंगे कि नहीं इस बारे में भी अभी तय नहीं है। वर्तमान में प्रशासक शहर से बाहर हैं, इसलिए उनका कार्यक्रम तय नहीं हैं।
2017 में हुआ था विशाल आयोजन
2017 में तत्कालीन मेयर आशा जसवाल के कार्यकाल में नगर निगम और क्रिड ने मिलकर भव्य आयोजन किया था। तब भी जलवायु परिवर्तन के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई थी। कार्यक्रम में विदेशी डेलीगेट्स ने भी भाग लिया था। कार्यक्रम की सफलता के बाद फिर इस आयोजन को करने की सहमति नगर निगम ने दी।
स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता सहित सरकार के हैं 17 गोल
सरकार ने अपने 17 लक्ष्य निर्धारित किए हैं। जिन्हें वर्ष 2030 तक हासिल करना है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता, गरीबी दूर करना, भुखमरी दूर करना, साफ पानी उपलब्ध कराने सहित अन्य प्रमुख हैं। इन लक्ष्य को पूरा करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ताकि विभिन्न लोगों से सुझाव लिए जा सकें।
विदेशी डेलीगेट्स भी रहेंगे कार्यक्रम में
साउथ कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश, रसिया सहित अन्य देशों के डेलीगेट्स भी मौजूद रहेंगे। वे भी जलवायु परिवर्तन और अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। विदेशों में चलने वाले प्रमुख कार्यों पर भी चर्चा होगी।
कार्यक्रम के लिए नगर निगम ने सहमति दे दी है। क्रिड को कार्यक्रम में नगर निगम की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। इससे शहर को विकास करने में मदद मिलेगी। केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम
शहर के विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। इससे विकास कार्यों को गति मिलती है और बेहतर सुझाव भी आते हैं।
-राजेश कालिया, मेयर