फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor met the administrator on the first day, submitted a memorandum regarding the problems

एक्शन में मेयर : पहले दिन प्रशासक से मिलीं, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Mon, 10 Jan 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mayor met the administrator on the first day, submitted a memorandum regarding the problems
चंडीगढ़। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में रविवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक के सामने डड्डूमाजरा स्थित कूड़े के पहाड़ का मुद्दा उठाया, जिस पर प्रशासक ने कहा कि वह जल्द ही मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, नवनिर्वाचित मेयर सरबजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप शर्मा, डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता व पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा शामिल थे। अरुण सूद ने प्रशासक से निगम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय करवाया व प्रशासक ने सभी को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की समस्याओं को लेकर प्रशासक को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मेयर सरबजीत कौर ने प्रशासक से शहर की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शहर में गारबेज प्लांट और कूड़े का पहाड़ शहर की सबसे बड़ी समस्या हैं, इनकी वजह से ही चंडीगढ़ स्वच्छता रैंकिंग में पहले स्थान से 66वें स्थान पर लुढ़क गई है, इसलिए इनका निवारण बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रशासक से मांग की कि वे स्वयं एक बार वहां जाकर निरीक्षण करें, ताकि स्थिति से रूबरू हो सकें। उनकी इस मांग को प्रशासक ने तुरंत मान लिया और कहा कि वे शीघ्र ही अधिकारियों को साथ लेकर कचरा निस्तारण प्लांट और कूड़े के पहाड़ का निरीक्षण करेंगे, ताकि शहर को इस समस्या से निजात दिलाए जाने की ओर प्रभावी कदम उठाए जा सके। प्रशासक ने नवनिर्वाचित मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर को शहर के विकास के कार्यों को गति देने के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक का धन्यवाद किया व शहर के विकास में किए जाने वाले हर संभव कार्यों के लिए अपनी प्रतिबद्धता का विश्वास दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed