फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor inaugurates ABC centre, hospital and lab for dogs in Raipur Kalan

Chandigarh News: रायपुर कलां में कुत्तों के लिए एबीसी केंद्र, अस्पताल और लैब का मेयर ने किया उद्घाटन

Tue, 10 Oct 2023 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mayor inaugurates ABC centre, hospital and lab for dogs in Raipur Kalan
चंडीगढ़। शहर के मेयर अनूप गुप्ता ने सोमवार को रायपुर कलां में स्ट्रे डॉग्स के लिए एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) केंद्र, अस्पताल और लैब का उद्घाटन किया। यहां कुत्तों की उचित देखभाल के साथ उनका स्टरलाइजेशन भी होगा। नए बने केंद्र में एक साथ 310 कुत्तों को रखने की क्षमता है। मेयर अनूप गुप्ता ने डिप्टी मेयर और क्षेत्रीय पार्षद हरजीत सिंह व नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में एक निजी बैंक की ओर से दान की गई एक पशु एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाई, जो पूरे शहर में काम करेगी और बीमार और घायल कुत्तों की देखभाल करेगी। मेयर ने कहा कि कुत्तों की नसबंदी की क्षमता बढ़ाने के लिए रायपुर कलां में एबीसी केंद्र का निर्माण किया गया है। इसमें चार बाड़े हैं, जिनमें 310 कुत्तों को रखने की क्षमता है। यह बाड़ा डेढ़ एकड़ में फैला हुआ है। मेयर ने कहा कि प्रशिक्षित कर्मचारियों की ओर से चलाए जाने वाले पशु एंबुलेंस को पूरे शहर में चालू किया जाएगा और बीमार और घायल कुत्तों के संबंध में नगर निगम को प्राप्त शिकायतों की देखभाल के लिए तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमार और घायल कुत्तों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की जाएगी और उन्हें आगे के इलाज के लिए इस एंबुलेंस के माध्यम से एबीसी केंद्रों में भेजा जाएगा। गौरतलब है कि नगर निगम पहले से ही सेक्टर-38 वेस्ट में 104 कुत्तों की क्षमता वाला एबीसी केंद्र चला रहा है। रायपुर कलां सुविधा के चालू होने से नगर निगम की आवारा कुत्तों की आबादी को रोकने और उनकी नसबंदी करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed