फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor-AAP councilors will go to Delhi to surround PM's residence

Chandigarh News: पीएम आवास का घेराव करने दिल्ली जाएंगे मेयर-आप के पार्षद

Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Mayor-AAP councilors will go to Delhi to surround PM's residence
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने 26 मार्च को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के घेराव का एलान किया है। इसमें शामिल होने चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार समेत सभी पार्षद, नेता व कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। वहीं, 27 मार्च को शहर में चक्काजाम की भी तैयारी है।अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को भी चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में आप के सभी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए थे। आने वाले दिनों में प्रदर्शनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने 26 मार्च को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के घेराव का एलान किया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से सभी पार्षद, नेता और कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। प्रदर्शन शहर के मेयर कुलदीप कुमार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने बताया कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है। अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ईडी केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच और विचारधारा को नहीं। देशभर में केजरीवाल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। चंडीगढ़ में भी केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लोगों में रोष है। वह अपना रोष व्यक्त करने के लिए 26 मार्च को दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को भी चंडीगढ़ में चक्का जाम की तैयारी है। दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है। केंद्र सरकार दमनकारी नीतियों को अपनाकर विपक्ष को तोड़ना चाहती है लेकिन वह अपने इन मंसूबों में कामयाब नहीं होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed