फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maximum Number of Youth got vaccinated in Chandigarh

चंडीगढ़ के युवाओं का जज्बा: सबसे अंत में मिला था मौका... फिर भी टीकाकरण में निकले सबसे आगे 

Tue, 06 Jul 2021 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ 
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Jul 2021 03:53 PM IST
सार

16 जनवरी को पूरे देश में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। दूसरे चरण में फ्रंट वॉरियर्स और फिर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण हुआ। सबसे अंत में युवाओं को मौका दिया गया था। 

विज्ञापन
Maximum Number of Youth got vaccinated in Chandigarh
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी से बचाव के लिए बीते 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। सबसे पहले हाई रिस्क वाले लोगों को टीका लगाने की अनुमति दी गई। चार महीने के इंतजार के बाद युवाओं को टीका लगवाने का मौका मिला। 14 मई से 18 से 44 साल के बीच के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ। अब स्थिति यह है कि इस वर्ग के लाभार्थियों ने अपने जज्बे से अन्य वर्गों को पछाड़ दिया है। मौजूदा समय में इनकी संख्या अन्य सभी वर्गों के लाभार्थियों से ज्यादा है। युवा वर्ग ने इस अभियान में सहभागिता से साबित कर दिया है कि उनमें भरपूर जोश और उत्साह है। 

विज्ञापन


चौथे चरण में मिला मौका
16 जनवरी से शुरू हुए अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाना शुरू किया गया। दूसरे चरण में प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों को मौका दिया गया। तीसरे चरण में 45 से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों को शामिल किया गया। 14 मई से 18 से 44 साल के  लाभार्थियों को अभियान से जुड़ने का मौका मिला। उसके बाद भी इस वर्ग के लाभार्थियों को टीका लगवाने के लिए तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। कभी स्लॉट बुकिंग की दिक्कत तो कभी टीके की कमी परेशानी बनी रही। इसके बावजूद उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन



557947 में से 204554 लाभार्थी 18-44 आयु वर्ग के 
अभियान में अब तक 557947 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 18 से 44 साल के लाभार्थियों की संख्या 204554 है, जबकि 25503 हेल्थ केयर वर्करों ने पहली व 15667 ने दूसरी खुराक लगवाई है। अग्रिम पंक्ति के23179 लाभार्थियों को पहली व 15487 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 45 से 60 साल केबीच के 125789 लाभार्थी को पहली व 24968 को दूसरी खुराक दी गई है। 60 साल से ज्यादा उम्र के 81669 को पहली व 39969 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर में प्रतिदिन 6 से 7 हजार लाभार्थियों को टीका लगाया जा रहा है। इनमें लगभग 5 हजार से 55 सौ तक 18 से 44 साल के बीच के लाभार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

टीकाकरण अभियान में युवाओं का उत्साह सराहनीय है। वे बहुत तेजी से टीका लगवा रहे हैं। उनके उत्साह का ही नतीजा है, जो वे अभियान में सबसे पीछे होने के बावजूद परिणाम में सबसे आगे निकल रहे हैं। -डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed