फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Masters Athletics Association organised Chandigarh State Athlete Meet see photo gallery

Photos: उम्र पर भारी पड़े मास्टर्स एथलीट, 83 वर्ष की विद्यावती और 73 साल की रमा ने उड़ाए युवाओं के होश

Tue, 18 Feb 2025 12:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:58 PM IST
सार

मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 45वें चंडीगढ़ स्टेट एथलीट मीट में मास्टर्स एथलीटों ने उम्र को हावी नहीं होने दिया और एथलेटिक्स फील्ड पर पूरे जोश के साथ ऐसा जलवा दिखाया कि युवा भी उनके जज्बे के कायल हो गए।

विज्ञापन
Masters Athletics Association organised Chandigarh State Athlete Meet see photo gallery
मास्टर भारत में विद्या देवी ने 80 साल की आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उम्र सिर्फ एक संख्या है और यह कथन लोगों द्वारा बार-बार सिद्ध किया गया है। कुछ लोग 18 साल की उम्र में बूढ़े हो जाते हैं और कुछ 90 साल की उम्र में जवानी वाला जोश दिखा रहे हैं। समय एक अवधारणा है, जिसे इंसानों ने बनाया है। जिस उम्र में ज्यादातर लोग बिस्तर पर आराम करते हैं। उस उम्र के पड़ाव पर मास्टर एथलीट मैदान में पसीना बहाकर मेडल जीत रहे हैं। इनमें पुरुष ही नहीं बल्कि महिला मास्टर एथलीट भी दमखम दिखा रही हैं। 
विज्ञापन

 

Masters Athletics Association organised Chandigarh State Athlete Meet see photo gallery
मास्टर एथलीट में 3 किलोमीटर वॉक में 70 आयु वर्ग की गोल्ड मेडल विजेता रमा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 45वें चंडीगढ़ स्टेट एथलीट मीट में मास्टर्स एथलीटों ने उम्र को हावी नहीं होने दिया और एथलेटिक्स फील्ड पर पूरे जोश के साथ ऐसा जलवा दिखाया कि युवा भी उनके जज्बे के कायल हो गए। मास्टर्स एथलीट का आयोजन रविवार को सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से मास्टर एथलीटों ने शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Masters Athletics Association organised Chandigarh State Athlete Meet see photo gallery
3 किलोमीटर वॉक में भाग लेती बुजुर्ग महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-44 की रहने वाली विद्यावती सचदेवा (83) ने मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेते दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने 200 मीटर रेस में और 3 किलोमीटर वॉक में यह पदक जीते। पुरुष और महिला वर्ग में मास्टर्स एथलीट अलग-अलग आयु वर्ग में इवेंट में हिस्सा लिया। इसमें लांग जंप, हाई जंप, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस मास्टर्स एथलीट 35 आयु वर्ग से लेकर 85 से अधिक आयु वर्ग के हिस्सा लेते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

Masters Athletics Association organised Chandigarh State Athlete Meet see photo gallery
मास्टर एथलीट शॉट पुट में भाग लेती महिला मास्टर एथलीट। - फोटो : अमर उजाला
विद्यावति सचदेवा बोलीं- स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करें
सेक्टर-44 की रहने वाली विद्यावती सचदेवा (83) ने मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेते आ रही हैं। वह बीएसएनएल से रिटायर हुई हैं। इस उम्र में इनका जलवा कायम है। उन्होंने बताया कि वह इस तरह के आयोजन में हिस्सा लेना मुझे हर समय जवान बनाए रखता हैं। विद्यावति सचदेवा ने बताया कि जीवन में स्वस्थ रहना है तो हमेशा व्यायाम करते रहना चाहिए।

Masters Athletics Association organised Chandigarh State Athlete Meet see photo gallery
लांग जप मुकाबले में भाग लेती प्रतिभागी महिला मास्टर एथलीट। - फोटो : अमर उजाला
सुपरिंटेंडेंट के पद से रिटायर हैं रमा शर्मा
सेक्टर-43 की रहने वाली रमा शर्मा (73) हाईकोर्ट से सुपरिंटेंडेंट के पद से रिटायर हुई हैं। मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पिछले कई वर्षों से लगातार हिस्सा लेते हुए मेडल जीतते आ रही है। रविवार को मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए 3 किलोमीटर और 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेते रहने से इस उम्र में भी फिटनेस बनी हुई है। युवाओं को भी किसी न किसी खेल में जरूर हिस्सा लेना चाहिए।

Masters Athletics Association organised Chandigarh State Athlete Meet see photo gallery
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते 60 वर्ष आयुवर्ग के मास्टर एथलीट। - फोटो : अमर उजाला
शॉटपुट
40 प्लस आयु वर्ग का महिला वर्ग : दीपिका पहले, हरमनी कौर दूसरे और रीतू तीसरे स्थान पर रहीं।
35 प्लस आयु वर्ग : गगनदीप पहले और नीलम दूसरे स्थान पर रहीं।
80 प्लस आयु वर्ग में सतनाम कौर ने बाजी मारी।
75 प्लस आयु वर्ग में परमजीत कौर विजेता रहीं।

Masters Athletics Association organised Chandigarh State Athlete Meet see photo gallery
रेस मुकाबले में दमखम दिखाते पुरुष मास्टर एथलीट। - फोटो : अमर उजाला
3 किलोमीटर रेस
45 प्लस पुरुष वर्ग : जोगिंदर पाल पहले स्थान, संदीप कक्कड़ दूसरे, हरजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
40 प्लस पुरुष वर्ग : सतनाम सिंह पहले और गुरिंदर उपविजेता बने। इसके बाद 35 प्लस में बलजिंदर सिंह विजेता, विपिन कुमार दूसरे, जसविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

Masters Athletics Association organised Chandigarh State Athlete Meet see photo gallery
बुजुर्ग मास्टर एथलीट्स में युवाओं जैसा जोश। - फोटो : अमर उजाला
3 किलोमीटर वॉक
40 प्लस के महिला वर्ग कैटेगरी में 3 किलोमीटर वॉक में पूनम चहल पहला स्थान। मोहिंदर प्रताप दूसरे स्थान, दलजीत सिंह तीसरे स्थान पर।

लांग जंप में परमिंदर कौर विजेता
30 प्लस महिला वर्ग में परमिंदर कौर विजेता बनीं। इसके बाद 35 प्लस में गीता विजेता रहीं। वहीं 40 प्लस में जतिंदर कौर विजेता और नीरज सैनी उपविजेता बनीं। 45 प्लस में जसवीर कौर पहले, किरन दूसरे, इंद्रजीत कौर तीसरे कौर तीसरे स्थान पर रही।

Masters Athletics Association organised Chandigarh State Athlete Meet see photo gallery
दौड़ प्रतियोगिता में शामिल महिला मास्टर एथलीट। - फोटो : अमर उजाला
डिस्कस थ्रो
75 प्लस वर्ग : अवतार सिंह पहले, सुरिंदर सिंह दूसरे और हर्शनजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
80 प्लस वर्ग : रतन सिंह पहले और जोगिंदर सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed