{"_id":"fecb82a8e05ae3f2cf52997e9fd3511c","slug":"mass-rape-of-women-in-the-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
Updated Sat, 13 Sep 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना साढौरा क्षेत्र के गांव चाहड़वाला में तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने महिला के मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने पर उसके बयान पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव चाहड़वाला निवासी महिला ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। घर पर वह अकेली थी, तभी वहां पर उनके गांव का दीपचंद अपने दो साथियों साढौरा निवासी बलदेव सिंह और रादौर निवासी सुभाष के साथ घर में घुस आया।
आरोपियों ने आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। उसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
उसने परिजनों के घर लौटने पर आपबीती बताई। परिजन उसे तुरंत पुलिस थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत लेकर उसका मेडिकल करवाया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।