फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Martyrdom memorial will be ready soon in Ambala, Rs 112 crore approved.

Chandigarh News: अंबाला में जल्द बनकर तैयार होगा शहीदी स्मारक, 112 करोड़ मंजूर

Thu, 25 Jan 2024 08:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom memorial will be ready soon in Ambala, Rs 112 crore approved.
मुख्यमंत्री ने की एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन

चंडीगढ़। अंबाला में 1857 के शहीदों के सम्मान में बनाया जा रहा आजादी की पहली लड़ाई का शहीदी स्मारक जल्द बनकर तैयार होगा। वीरवार को स्मारक के डिजिटल उपकरण समेत संग्रहालय के अन्य कार्यों के लिए सीएम मनोहर लाल ने हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में लगभग 112 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। सीएम ने कहा कि इस स्मारक से युवा पीढ़ी को न केवल आजादी की पहली लड़ाई के बारे में जानकारी मिलेगी, बल्कि वे ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और हरियाणा के वीरों के योगदान की कहानियों से भी अवगत होंगे। उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) और हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में कुल 1500 करोड़ रुपये से अधिक के काॅन्ट्रैक्ट व विभिन्न वस्तुओं की खरीद की मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से मोलभाव कर लगभग 112 करोड़ रुपये की बचत की गई है। स्मारक के लिए ही साढ़े 21 करोड़ रुपये की बचत की गई। बैठक में कुल 28 एजेंडे रखे गए और सभी एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में एसटीपी प्लांट के उपचारित पानी को सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के तहत इस्तेमाल करने हेतु परियोजना को मंजूरी दी गई। पानीपत में मौजूदा एसटीपी, नौल्था, पालड़ी, बलाना और जोंधन खुर्द गांव में उपचारित अपशिष्ट जल की आपूर्ति के लिए सोलर/ग्रिड संचालित एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई बुनियादी ढांचे की स्थापना की जाएगी। लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्वास कार्य को भी मंजूरी दी गई। साथ ही, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर जलापूर्ति के लिए पंप सेट और पाइपों की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन


इन सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी दी गई
डबवाली से कालांवाली वाया देसू जोधा, हिसार-तोशाम, महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल-नांगल चौधरी रोड, हांसी-सिसाय-लोहारी राघो-हैबतपुर-खेड़ी-जालब रोड, कालांवाली से डबवाली करनाल-काछवा-कौल सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की गई। इसी प्रकार, रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ 2-लेन सड़क, रोहतक-खरखौदा दिल्ली सीमा तक, झज्जर-कोसली सड़क, महम से कलानौर-बेरी तक सड़कों के सुधारीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed