फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   martyr major amit deswal, indian army martyr, manipur naxalist attack martyr, haryana, jhajjar

शहीद मेजर अमित की श्रद्धांजलि सभा, पिता-पत्नी ने लिया बड़ा संकल्प

Mon, 25 Apr 2016 03:19 PM IST
दिनेश भारद्वाज/अमर उजाला, झज्जर
दिनेश भारद्वाज/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 25 Apr 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
martyr major amit deswal, indian army martyr, manipur naxalist attack martyr, haryana, jhajjar
शहीद मेजर अमित देसवाल की श्रद्धांजलि सभा - फोटो : अमर उजाला
मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में नकसलियों से लड़ते हुए शहीद हुए मेजर अमित देसवाल के प‌िता ने बड़ा संकल्प लेकर मिसाल पेश की। मेजर के पिता ऋषिपाल ने कहा कि उनका बेटा इस प्रकार से देश सेवा के रूप में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुआ है कि हमारा सीना फूला नहीं समा रहा। लेकिन कुछ यादें जरूर हैं जो उसकी रह रह कर नादानी की हरकतें याद दिलाती रहती हैं। इस बात को लेकर देश सेवा के प्रति परिवार के किसी सदस्य का जनून कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अब मैं शहीद मेजर के बेटे, बहू और शहीद के छोटे भाई को भी सेना में देश सेवा करने के लिए भेजूंगा। मेजर की पत्नी अनीता ने भी कहा कि अब वे खुद कमीशन प्राप्त करेंगी और सेना में जाकर देश सेवा करेंगी। बेटे को भी इस तरह तैयार करेंगी कि वह कमीशन प्राप्त करे। इस दौरान देश भर से आए शहीद प्रेमियों के सिवा प्रदेश भर से कई दिग्गज नेताओं ने सभा में पहुंच कर शहीद की शहादत को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

स्कूल बनाने और पत्नी को नौकरी देने की मांग की

martyr major amit deswal, indian army martyr, manipur naxalist attack martyr, haryana, jhajjar
शहीद मेजर अमित देसवाल की श्रद्धांजलि सभा - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सहकारिता मंत्री से शहीद की याद के लिए कुछ उनके नाम पर स्कूल निर्माण करने, उनकी पत्नी के लिए योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान करने उनकी प्रतिमा बनाने के लिए भी कुछ मांगे रखी गई। इस मौके पर पहुंचे काग्रेज प्रदेश अध्यक्ष डा़ अशोक तंवर ने कहा कि ऐसे बेटे किसी किसी को ही नशीब होते हैं।

गौरतलब है कि 13 अप्रैल को मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में उग्रवादी संगठन एनएससीएन और जेडयूएएफ के खिलाफ देश की रक्षा के लिए चलाए जा रहे एक विशेष आप्रेशन से जुड़े सुरेहती के रणबांकुरे मेजर अमित देशवाल ने आतंकियों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। मेजर अमित देशवाल ने आप्रेशन को पूरा करने के लिए अपनी जी जान लगा दी।

उन्होने आंतकियों से लड़ते हुए एक आतंकी को भी मार गिराया। लेकिन शाम को हुई दोबारा से आतंकियों के साथ मुठभेड़ में आतंकियों द्वारा चलाई गई दो गोलियां रणबांकुरे मेजर अमित देशवाल के  सीने के पार हो गई। घायल अमित को अस्पताल लाया गया। कि इलाज के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed