{"_id":"56dfcb544f1c1bdd198b4597","slug":"marriage-news-couple-seeks-for-security-rohtak-police-rohtak-ig-news-haryana-news-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी के सामने पहुंचा प्रेमी युगल बोला, जान बचाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी के सामने पहुंचा प्रेमी युगल बोला, जान बचाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 10 Mar 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
शादी, विवाह
- फोटो : फाइल फोटो
रोहतक में प्रेम विवाह करने वाले एक युगल ने सुरक्षा की मांग पर आईजी ऑफिस में डेरा डाल दिया। अपनों से ही जान का खतरा बताते हुए युगल ने घंटे तक यहां बैठकर सुरक्षा की गुहार लगाई। हालांकि बाद में झज्जर पुलिस के आश्वासन पर युगल लौट गया।
हुआ यूं कि झज्जर जिले के दो अलग-अलग गांवों के युवक-युवती शादी रचा मंगलवार को रोहतक कोर्ट में पहुंच गए। दोनों का पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पढ़ाई करते समय दोनों की मुलाकात हुई।
परिजनों के विरोध के चलते दोनों ने 29 फरवरी को घर से भागकर गाजियाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। युगल का दावा है कि वे दोनों बालिग हैं और दोनों ने सहमति से शादी की है। युवक खेतीबाड़ी करता है और युवती बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। अब दोनों को परिजनों से जान का खतरा है।
विज्ञापन
सुरक्षा मांगने मंगलवार को कोर्ट पहुंचे तो कोर्ट बंद मिला। इसके बाद प्रेमी युगल सीधा आईजी ऑफिस में पहुंच गया। यहां भी आईजी नहीं मिले। फिर युगल ने सुरक्षा की मांग पर आईजी ऑफिस में ही डेरा जमा लिया। क ई बार कहने के बावजूद प्रेमी युगल ने पुलिसकर्मियों की नहीं सुनी। बाद में झज्जर पुलिस को मामले की सूचना देकर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर युगल लौट गया।