फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Markets are decorated for Karva Chauth

Chandigarh News: करवाचौथ के लिए सज गए बाजार...सुहागिनें खरीद रहीं आभूषण और परिधान

Sat, 19 Oct 2024 05:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Markets are decorated for Karva Chauth
चंडीगढ़।
विज्ञापन

सुहागिनों के लिए खास माने जाने वाले करवाचौथ व्रत की तैयारी अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। बाजार में हर तरफ रौनक है। इस बार त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं देर शाम खरीदारी करती नजर आ रही हैं। शहर के विभिन्न सेक्टरों के बाजारों में परिधान, ज्वेलरी और सुहाग से जुड़ी सामग्रियां अलग-अलग कीमत और डिजाइन में उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेक्टर-28 स्थित हिमाचल भवन में लगी प्रदर्शनी में भी ढेरों विकल्प प्रस्तुत किए गए हैं। पूजा सामग्री व होम डेकोरेशन के स्टॉल की अंजली गोयल ने बताया कि इस बार फूल गेंदा स्टाइल वाले करवा की थाली की ज्यादा डिमांड है। इसे गुलाबी, हरे और पीले रंग वाले छोटे-छोटे फूल गेंदो से आकर्षक अंदाज में सजाया गया है। इसके अलावा आरती की थाली में भी प्रयोग किया गया है। उसमें अलग-अलग पूजन सामग्री रखने के लिए जगह बनाया गया है। उसे मोतियों, स्टोन और गोटे से सजाया गया है।


वहीं, ज्वेलरी विक्रेता रियाज ने बताया कि करवाचौथ जैसे त्योहार पर महिलाएं सबसे ज्यादा कुंदन के सेट पसंद कर रही हैं, जो अलग-अलग रंगों के शेड में उपलब्ध है। एंटीक के साथ ही स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी की भी अच्छी डिमांड है, क्योंकि अब महिलाएं सोने-चांदी के आभूषण के बजाय परिधान से मैचिंग करती हुई ज्वेलरी लेना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। ड्रेस डिजाइनर मुस्कान ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में सबसे ज्यादा कुंदन स्टोन जारी गोटा पत्ती हैंड वर्क जैसी कढ़ाई हो दिया जाता है। इस बार इन सजावटी विकल्प ऑन के साथ सिमर जॉर्जेट वाले सूट की ज्यादा मांग है। कॉलेज जाने वालीं लड़कियों के साथ ही महिलाओं को हॉट पिंक रंग वाले परिधान सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed