फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manyata's files will not be subject to repeated objections.

Chandigarh News: मान्यता की फाइलों पर बार-बार नहीं लगेंगी आपत्तियां

Tue, 19 Dec 2023 09:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
Manyata's files will not be subject to repeated objections.
प्राइवेट स्कूल संघ की मौलिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई बैठक
विज्ञापन


चिराग योजना की खामियों को भी जल्द से जल्द किया जाएगा दूर
चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से अब निजी स्कूलों की मान्यता फाइलों पर बार-बार आपत्ति नहीं लगाई जाएंगी, बल्कि एक समय में ही फाइल पर जो कमियां होंगी, उसे बताया जाएगा। वहीं, चिराग योजना की खामियों को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा। यह आश्वासन मंगलवार को यहां मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक आरएस ढिल्लो ने प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा के साथ हुई बैठक में दिया। आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू के नेतृत्व में शिक्षा सदन पंचकूला में बैठक हुई। करीब सवा घंटे चली बैठक में एडिशनल डायरेक्टर कमलप्रीत कौर, डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र गोदारा व आईटी सेल की प्रोग्राम ऑफिसर नीरू विशेष तौर पर उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्राइवेट स्कूलों से संबंधित विभिन्न मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा और विस्तृत चर्चा की।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि चिराग योजना के तहत दाखिल सभी बच्चों के कागजात वेरिफाई करके उन बच्चों की निर्धारित राशि समय पर स्कूलों को देने, नियम 134ए की बकाया राशि जल्द जारी करने, 2003 के बाद के स्कूलों से केवल एफिडेविट लेकर 10 साल बाद की मान्यता रिव्यू करने, फायर सेफ्टी की तरह हाइजैनिक सर्टिफिकेट की समय अवधि भी तीन वर्ष करने, अस्थाई व परमिशन प्राप्त स्कूलों का एक्सटेंशन लेटर जारी करने, प्रदेश भर एमआईएस पोर्टल पर पंजीकृत एवं यू डाइज भरने वाले स्कूलों को भी एक्जिस्टिंग मानते हुए पुराने नियमों के तहत मान्यता देने सहित विभिन्न मांगें रखी गई। शिक्षा निदेशक आरएस ढिल्लो ने संघ की ज्यादातर मांगों को जायज मानते हुए सहमति जताई और अधिकारियों को उन्हें पूरा करने का आदेश दिया। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव पवन राणा, वरिष्ठ उपप्रधान संजय धत्तरवाल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र, प्रेस प्रवक्ता सुलेंद्र शास्त्री, सलाहकार अजय खुडिया, दर्शन बैनीवाल व प्रवीन हुड्डा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed