फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many science teachers are not getting online studies, complaints reached to PU administration

साइंस के कई शिक्षक नहीं करवा रहे ऑनलाइन पढ़ाई, पीयू प्रशासन के पास पहुंची शिकायतें

Tue, 21 Apr 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Many science teachers are not getting online studies, complaints reached to PU administration
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के साइंस वर्ग के कुछ शिक्षक अभी तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू नहीं कर सके हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की चिंता बढ़ रही है। इसको लेकर पीयू प्रशासन के पास छात्रों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि परीक्षाएं पीयू प्रशासन जल्द करा देगा और उनकी पढ़ाई तक शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पीयू के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा है कि वह चिंतित न हों। जब तक कोर्स पूरा नहीं हो जाता और छात्र संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक पीयू प्रशासन एग्जाम नहीं करवाएगा। छात्रों की संतुष्टि के बाद ही आगे के निर्णय होंगे। यह बात कहने के बाद छात्रों को राहत मिली।
विज्ञापन

हाल ही में जूम पर प्रतिबंध लगने के बाद शिक्षक पढ़ाने का नया प्लेटफार्म तलाशने में जुटे हैं। ऐसे में दो से तीन दिन से पढ़ाई ऑनलाइन बाधित हो रही है। इसी में साइंस वर्ग के कुछ शिक्षक भी शामिल हैं। कुछ शिक्षकों को अभी प्रशिक्षण की जरूरत है ताकि वह विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ा सकें। कुछ कक्षाएं ऐसी भी हैं जिनकी पढ़ाई लगभग पूरी हो गई है और छात्र पूरी तरह संतुष्ट हैं और वह कह रहे हैं कि पीयू जब चाहे एग्जाम करवा सकता है। पीयू को यह खबर मिली तो अधिकारियों में खुशी की लहर है। इसी तरह अन्य कक्षाएं भी लगें तो पीयू को बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed