फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Prominent Leaders of Punjab will not contest loksabha election

Punjab: चुनावी रणक्षेत्र में नहीं दिखेंगे प्रमुख चेहरे, बड़ी पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष सिर्फ करेंगे प्रचार

Tue, 09 Apr 2024 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 03:01 PM IST
सार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल और पंजाब सीएम भगवंत मान चुनाव नहीं लड़ेंगे। ये सभी नेता लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह पार्टी हाईकमान का फैसला है।

विज्ञापन
Many Prominent Leaders of Punjab will not contest loksabha election
भगवंत मान, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुनील जाखड़, सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के चुनावी रणक्षेत्र में इस बार कई प्रमुख चेहरे नजर नहीं आएंगे। यहां तक की पंजाब की राजनीति में प्रमुख दलों की कमान संभाल रहे राजनेता भी चुनावी रण क्षेत्र में नहीं उतरेंगे। चाहे फिर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ हों या फिर शिअद प्रमुख सुखबीर बादल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान भी केवल चुनावी सेनापति की भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल और पंजाब सीएम भगवंत मान चुनाव नहीं लड़ेंगे। ये सभी नेता लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह पार्टी हाईकमान का फैसला है। वह पार्टी हाईकमान के फैसले का पालन करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार राजा वड़िंग भी चुनावी बागडोर ही संभालते नजर आएंगे। ऐसे में लोकसभा चुनाव में प्रदेश के चारों प्रमुख दल के मुख्य चेहरे चुनावी मैदान में न उतरकर चुनावी दांव-पेच से अपने चेहरों को जीत दिलाने में जुटे नजर आएंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की अगर बात करें तो उस समय गुरदासपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे सनी देओल का मुकाबला पार्टी के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ से हुआ था, उस समय जाखड़ कांग्रेस के प्रत्याशी थे। सनी देयोल से जाखड़ 82,459 वोटों से गुरदासपुर सीट पर हारे थे। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने 2019 में फिरोजपुर सीट से जीत दर्ज की थी। सुखबीर बादल ने कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को हराया था। उस समय पार्टी सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल ने अपने बेटे को जीत दिलाने के लिए रैलियां भी की थीं। पंजाब के मुख्यमंत्री और आप प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान ने संगरूर सीट से जीत दर्ज की थी, उन्होंने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन पर राजनीतिक रसूख बचाने का दबाव
कई बड़े चेहरे अपने राजनीतिक रसूख और परिवार की साख को बचाने के लिए भी चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगर बात करें तो वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह अपनी पत्नी जो अब भाजपा में शामिल हो गई हैं, वह पटियाला से परनीत कौर के लिए चुनावी मैदान में नजर आएंगे। इसी तरह अमृतसर से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा के हरदीप सिंह पुरी भी चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed