फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many gangsters announced to avenge the murder of Sidhu Moosewala

पंजाब में गैंगवार की आशंका: कई गैंगस्टरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का किया एलान, सुरक्षा एजेंसियों की उड़ी नींद

Fri, 03 Jun 2022 02:36 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Jun 2022 02:36 AM IST
सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। कई गैंगस्टरों ने मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का एलान कर दिया है।  जिस वजह से सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। कहा जा रहा है कि दविंदर बंबीहा गैंग, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया व कौशल गुड़गांव गैंग पंजाब और दिल्ली में नए कांड को अंजाम दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Many gangsters announced to avenge the murder of Sidhu Moosewala
नीरज बवाना(दाएं) मृतक सिद्धू मूसेवाला(मध्य) और लॉरेंश विश्नोई(दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में गैंगवार की आशंका के कारण सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलियां दाग लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या कर दी थी, इसके बाद कई गैंगस्टरों ने मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए धमकी दी है। यही नहीं नीरज बवाना गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो पर क्रास लगाया है, इसका मतलब उसकी हत्या करने की धमकी दी है। इसी तरह और कई गैंग ने बदला लेने की धमकियां दी हैं। इन्हीं धमकियों के कारण पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन



खुफिया सूत्रों के मुताबिक, नीरज बवाना इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं, इसके सहयोगी टिल्लू ताजपुरिया व कौशल गुड़गांव भी जेल में बंद हैं। बावजूद इसके नीरज बवाना गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई है, इसी के साथ लॉरेंस बिश्नोई की फोटो पर क्रॉस लगाया गया है, क्रॉस का मतलब बिश्नोई की हत्या की धमकी है। सुरक्षा एजेंसियां समझ नहीं पा रही हैं कि ये लोग जेल में बंद हैं फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किसने डाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि दविंदर बंबीहा गैंग, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया व कौशल गुड़गांव गैंग पंजाब और दिल्ली में नए कांड को अंजाम दे सकते हैं। एक गैंग ने लिखा है कि यार का बदला यार लेगा। सोशल मीडिया पर इन पोस्ट के कारण सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भांजा कहने वाले सचिन बिश्नोई ने मिड्डू खेड़ा की हत्या का बदला मूसेवाला का कत्ल करके लेने की बात कही है, यह बात उसने किसी पत्रकार के जरिये कही है। साथ में यह भी कहा है कि धमकी देने वाले बताए कहां आना है। ऐसी पोस्टों के बाद पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed