फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many former IAS in race for RERA chairpersons

Chandigarh News: रेरा के चेयरपर्सनों की दौड़ में कई पूर्व आईएएस

Thu, 02 Nov 2023 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Many former IAS in race for RERA chairpersons
17 व 18 नवंबर को होना है साक्षात्कार, महीनों से खाली हैं पद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कई महीनों से खाली रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की पंचकूला और गुरुग्राम बेंच के चेयरपर्सनों की नियुक्ति जल्द होने के आसार हैं। हरियाणा सरकार ने 18 नवंबर को चेयरपर्सन पद के लिए और 17 और 18 नवंबर को सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया है। चेयरपर्सनों की दौड़ में हरियाणा के कई पूर्व आईएएस दौड़ में शामिल हैं। दोनों ही चेयरपर्सनों की दौड़ में 34 उम्मीदवार मैदान में हैं।
दौड़ में पूर्व आईएएस वरिंदर सिंह कुंडू, पूर्व आईएएस डाॅ. सुनील कुमार गुलाटी, पूर्व आईएएस अरुण कुमार, डाॅ. पवन कुमार गर्ग, पूर्व आईएएस अलोक निगम, पूर्व आईएएस महावीर सिंह, पूर्व आईएएस राजीव अरोड़ा, पूर्व आईआरएस योगेंद्र चौधरी, पूर्व आईएएस धीरा खंडेलवाल शामिल हैं। वहीं, पंचकूला बेंच में एक सदस्य की भी नियुक्ति होनी है। इसके लिए 63 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस दौड़ में कई रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं। इनमें पूर्व आईएएस विनय सिंह, आईएएस धर्मवीर सिंह, पूर्व आईएएस राम स्वरूप वर्मा, पूर्व आईएएस मनोज कुमार, पूर्व आईएएस चंद्रशेखर, आईएएस विकास यादव, आईएएस चोखा राम गर्ग, रिटायर्ड आईपीएस अरुण कुमार मित्तल शामिल हैं। हरियाणा सरकार की ओर से इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इन आकर्षक पदों के लिए बड़ी संख्या में नौकरशाह और अन्य रिटायर्ड अधिकारी दौड़ में रहते हैं। पदों पर नियुक्त होने पर इन्हें शानदार वेतन, आलीशान बंगला और कार समेत अन्य सुख सुविधाएं मिलती हैं। हरियाणा सरकार ने साल 2017 में संपत्ति खरीदारों को एक संस्थागत शिकायत निवारण तंत्र प्रदान करने और बड़े पैमाने पर अनियमित रियल एस्टेट क्षेत्र को विनियमित करने के लिए रेरा की दो बेंच गठित की थी। एक बेंच गुरुग्राम में है, जबकि दूसरी पंचकूला में। गुरुग्राम बेंच के चेयरपर्सन के तौर पर पूर्व रिटायर्ड आईएएस केके खंडेलवाल और पंचकूला बेंच के राजन गुप्ता इस साल की शुरुआत में सेवानिवृत्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed