{"_id":"67b3f6776a861430ab0c0b9e","slug":"many-fake-immigration-companies-locked-their-offices-and-fled-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Illegal Immigrants: कई फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां दफ्तरों पर ताले लगाकर भागी, पुलिस जब्त करेगी संपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Illegal Immigrants: कई फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां दफ्तरों पर ताले लगाकर भागी, पुलिस जब्त करेगी संपत्तियां
Tue, 18 Feb 2025 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:50 AM IST
सार
इमिग्रेशन फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार ठग गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी ने रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि उसने विदेश में भी ठगी के पैसे संपत्तियों के जरिये विदेश में भी निवेश किए हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
युवाओं को विदेश भेजने का सपना दिखा ठगने वाली कई फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां दफ्तरों पर ताले लगाकर भाग गई हैं। अब पुलिस ने इनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इमिग्रेशन फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार ठग गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी ने रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि उसने विदेश में भी ठगी के पैसे संपत्तियों के जरिये विदेश में भी निवेश किए हैं। भारत से भागकर आरोपी ने दुबई में अपना इमिग्रेशन का कारोबार सेट कर लिया था।
पुलिस आरोपी की विदेश की संपत्तियों की जांच कर रही है। डीएसपी जसविंदर सिंह खुद पूछताछ कर रही हैं कि उसने ठगी के पैसों को और कहां-कहां निवेश किया। आरोपी ज्यादातर लोगों से नकदी के तौर पर पेमेंट लेता था, ताकि उसके बैंक खातों में रिकॉर्ड न मिल सके। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की बीएमडब्ल्यू और थार गाड़ी को कब्जे में ले ली गई है। अब आरोपी के पास से रूबीकाॅन और रेंज रोवर कार को भी जल्द जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी गुरी की एक महिला साथी की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर से कई फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां दफ्तरों पर ताले लगाकर भाग चुके हैं। पुलिस ने उनकी एक लिस्ट तैयार की है। इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।