{"_id":"67eafebbf62977fce0038516","slug":"many-changes-from-today-water-and-sewer-prices-increased-by-5-getting-fire-noc-also-became-expensive-chandigarh-news-c-16-pkl1043-671317-2025-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आज से कई बदलाव: पानी-सीवर के दाम बढ़े, फायर एनओसी लेना भी महंगा... जानें जेब पर कितना पड़ेगा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आज से कई बदलाव: पानी-सीवर के दाम बढ़े, फायर एनओसी लेना भी महंगा... जानें जेब पर कितना पड़ेगा बोझ
Tue, 01 Apr 2025 02:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:14 AM IST
सार
चंडीगढ़ निगम की तरफ से फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट की फीस बढ़ा दी गई है। बंद पड़े स्वीमिंग पूल भी आज से खुल जाएंगे। अब लोगों को डेथ और बर्थ सर्टिफिकेट लेना भी महंगा पड़ेगा। हालांकि, शहर में पार्किंग के दाम में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कई बदलाव
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू हो गया है। चंडीगढ़ में आज से कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पानी के दाम पांच फीसदी बढ़ गए हैं। जल्द संपत्ति कर भी बढ़ेगा और नया डीसी रेट भी लागू होगा। हालांकि अधिसूचना महीने के अंत में जारी होगी।
इसके अलावा कई सेवाओं के शुल्कों में भी संशोधन होगा। नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू होगा और नई आबकारी नीति भी लागू हो जाएगी। लेकिन ठेकों की नीलामी में गड़बड़ी के आरोप के चलते मामला हाईकोर्ट में लंबित है। वहीं पार्किंग के दाम अभी नहीं बढ़ेंगे। क्योंकि नगर निगम ने अभी तक शहर की पार्किंग का टेंडर किसी ठेकेदार या फर्म को नहीं दिया है। फिलहाल निगम खुद करीब 89 पार्किंग स्थलों के साथ शहर की पार्किंग का प्रबंधन कर रहा है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढि़यों पर टैक्स का बोझ: कमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स दोगुना, रेजिडेंशियल तीन गुना बढ़ा; नई दरें आज से लागू

हर साल बिना किसी मंजूरी के बढ़ जाते हैं पानी के 5 फीसदी दाम
एक अप्रैल से पानी के दाम पांच फीसदी बढ़ गए हैं। यह बढ़ोतरी अगले बिलिंग साइकिल में दिखाई देगी। निगम के अधिकारियों ने ऐसी व्यवस्था की है कि हर साल बिना किसी मंजूरी के 5 फीसदी दाम बढ़ जाते हैं। पानी के साथ गार्बेज चार्जेस में भी बढ़ोतरी होगी। मंगलवार से सिर्फ घरेलू ही नहीं, व्यावसायिक, औद्योगिक, सरकारी ऑफिस, अर्द्ध सरकारी ऑफिस, संस्थान, होटल, सिनेमा, टैक्सी स्टैंड व अन्य के पानी के दाम भी बढ़ जाएंगे। इससे करीब 1.85 लाख कनेक्शनों को अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।अब ये दाम चुकाने होंगे
घरेलू उपयोग दाम एक अप्रैल से नए दाम1-15 केएल 3.31 रुपये 3.46 रुपये
16-30 केएल 6.62 रुपये 6.95 रुपये
31-60 केएल 11.03 रुपये 11.58 रुपये
60 केएल से अधिक 22.05 रुपये 23.15 रुपये