फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many aap and akali leaders join congress before punjab assembly election

चुनाव से पहले 'आप' और अकालियों को झटका, कई नेताओं ने पकड़ा 'हाथ'

Sun, 25 Dec 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
many aap and akali leaders join congress before punjab assembly election
यामिनी गोमर ने कांग्रेस का हाथ थामा
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में आप और अकालियों को बड़ा झटका लगा है। रविवार को कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिनमें प्रमुख तौर पर आप की पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर यामिनी गोमर और लुधियाना के बैंस ब्रदर्स के करीबी कमलजीत सिंह करवल शामिल हैं। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्त्रस्म में प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


आप से कांग्रेस ज्वाइन करने वाले अन्य नेताओं में आयकर के पूर्व चीफ कमिश्नर एलआर नैय्यर और पार्टी ऑब्जर्वर गगन साहनी भी शामिल थे। इस मौके पर करवल के बहुत से समर्थकों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। कैप्टन ने कह कि सभी नेताओं ने बिना शर्त कांग्रेस ज्वाइन की है। वे अपने पार्टियों की नीतियों और अपने नेताओं के एजेंडे से बिल्कुल भ्रमित हो चुके थे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्पष्ट जीत की ओर यह एक और मील का पत्थर है। इस घटनाक्रम से चुनाव में दूसरी पार्टियों का सफाया हो जाएगा। 2007 से अकाली दल में रहे करवल ने पिछले दिनों दिल्ली में कैप्टन से मिल कर कांग्रेस ज्वाइन करने की इच्छा जताई थी। अकाली दल की लोक विरोधी नीतियों के कारण वह कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यामिनी ने केजरीवाल को पंजाब, दलित और सिख विरोधी बताया

many aap and akali leaders join congress before punjab assembly election
अरविंद केजरीवाल
वहीं, यामिनी गोमर ने अरविंद केजरीवाल पर दलित, सिख और पंजाब विरोधी होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि आप के नेता झूठे वादों से पंजाब के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। भ्रष्टाचार और अपराधियों को बढ़ावा देने जैसे गंभीर मुद्दों पर आप नेतृत्व पूरी तरह चुप है। यामिनी ने केजरीवाल के तीन-सी करप्शन, क्रिमनल बैकग्राउंड व कैरेक्टर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि आप में शायद ही कोई नेता होगा जो इन पर खरा उतरता होगा।

जिन वॉलंटियर्स ने पंजाब के बदलाव के लिए आप ज्वाइन की थी, उनमें से 70 प्रतिशत लोग आप नेताओं के निजी एजेंडे से दुखी हो चुके हैं। आने वाले दिनों में बहुत से लोग आप छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होंगे। गौरतलब है कि यामिनी ने लोक सभा चुनाव में आप के टिकट पर करीब दो लाख वोट हासिल किए थे। नैय्यर और साहनी ने भी आप को भ्रष्ट और लालची लोगों की पार्टी बताया।

वहीं दोराहा से कई भाजपा नेता भी कांग्रेस में शामिल हो गए। जिनमें मंडल प्रधान राहुल बेक्टर, उप प्रधान अनीश बेक्टर, सेक्रेअरी वरुण शर्मा, महासचिव अनूप बेक्टर शामिल हैं। तरनतारन में रॉयल स्टार क्लब चबाल के सदस्यों ने भी कांग्रेस ज्वइन कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed