फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manufacturing of Vande Bharat Slipper version has started at Rail Coach Factory Kapurthala

वंदे भारत स्लीपर वर्जन: 50 सेकेंड में मिलेगी 100 की स्पीड, टॉकबैक से होगी ड्राइवर से बात; RCF में निर्माण शुरू

Fri, 01 Dec 2023 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 10:31 AM IST
सार

वंदे भारत चेयरकार डिजाइन के जनक एस. श्रीनिवास के हाथ में ही स्लीपर वर्जन के कोच तैयार करने की कमान है। इस समय एस.श्रीनिवास रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में बतौर महाप्रबंधक तैनात हैं। आरसीएफ में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर वर्जन की 16 ट्रेनों का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Manufacturing of Vande Bharat Slipper version has started at Rail Coach Factory Kapurthala
वंदे भारत स्लीपर वर्जन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

वंदे भारत स्लीपर वर्जन का निर्माण रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) में शुरू हो गया है। इस कांसेप्ट ट्रेन में यात्री हवाई जहाज जैसी सुविधाओं का लुत्फ उठाएंगे। 160 किमी की स्पीड से ट्रैक पर दौड़ने वाली यह ट्रेन महज 50 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से हवा से बातें करने लगेगी। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि वंदे भारत चेयरकार डिजाइन के जनक एस. श्रीनिवास के हाथ में ही स्लीपर वर्जन के कोच तैयार करने की कमान है। इस समय एस.श्रीनिवास रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में बतौर महाप्रबंधक तैनात हैं। आरसीएफ में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर वर्जन की 16 ट्रेनों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। अगले वित्त वर्ष में पहली ट्रेन रवाना किए जाने की संभावना है। काबिले गौर हो कि एस. श्रीनिवास आईसीएफ चेन्नई में बतौर चीफ डिजाइन इंजीनियर (सीडीई) सेवाएं निभा रहे थे और वंदे भारत चेयरकार का डिजाइन इनके मार्गदर्शन में ही तैयार किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: नहीं होगी दोपहिया वाहनों की पार्किंग मुफ्त, मेयर ने की थी घोषणा, अफसरों ने मंजूरी ही नहीं दी
विज्ञापन
विज्ञापन


एस. श्रीनिवास ने खुलासा कि फैक्टरी के इंजीनियरों ने डिजाइन की योजना पूरी कर ली है। पार्ट्स और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए ऑर्डर दे दिए हैं। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन के लिए नए स्लीपर वर्जन कोच की मुख्य विशेषताओं के बारे में बताया कि इसका इंटीरियर बिल्कुल हवाई जहाज जैसा होगा। लाइटिंग समेत अन्य सुविधाएं भी एयर ट्रेवल से मेल खाती होंगी। आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को ट्रेन के ड्राइवर से टॉक बैक की सुविधा मिलेगी। हवाई जहाज की तरह वैक्यूम टॉयलेट होंगे। मेट्रो की तरह स्वचालित बाहरी दरवाजे और सेंसरयुक्त आंतरिक दरवाजे होंगे, जिससे यात्रियों को बेहद आरामदायक महसूस होगा।




बांग्लादेश के लिए भी 200 कोच बनाने का ऑर्डर
एस. श्रीनिवास ने बताया कि आरसीएफ को बांग्लादेश रेलवे के लिए विभिन्न वेरिएंट के 200 कोच बनाने का निर्यात ऑर्डर मिला है। आरसीएफ जल्द ही इसका उत्पादन भी शुरू कर देगा। इसके अलावा आरसीएफ अगले साल मार्च के अंत तक मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट्स (एमईएमयू) के 41 सेट तैयार करेगा। 

उन्होंने कहा कि आरसीएफ ने 1985 में अपनी स्थापना के बाद से विभिन्न प्रकार के 43 हजार कोच तैयार किए हैं। आरसीएफ की ओर से बनाए गए विस्डम कोचों का परीक्षण सफल रहा और इन कोचों को जल्द ही कालका-शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक पर परिचालन में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed