{"_id":"6663f26a7ad037d2e20bc39b","slug":"manpreet-ayali-announces-to-stay-away-from-shiromani-akali-dal-activities-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद शिअद में बवाल, मनप्रीत अयाली का पार्टी गतिविधियों से दूर रहने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद शिअद में बवाल, मनप्रीत अयाली का पार्टी गतिविधियों से दूर रहने का एलान
Sat, 08 Jun 2024 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:47 PM IST
सार
मनप्रीत सिंह अयाली ने लिखा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब का एक पंथक और सिरमौर समूह है, जिसका इतिहास काफी अच्छा रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय में पार्टी नेताओं की ओर से लिए गए फैसलों की वजह से अकाली दल में वैचारिक गिरावट आई है। पार्टी पहले भी किसानी और वर्तमान में पंजाब में चल रही पंथक सोच को पहचानने में विफल रही है।
विज्ञापन
मनप्रीत अयाली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद शिरोमणि अकाली दल में हड़कंप मचा हुआ है। मालवा इलाके से इकलौते विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने पार्टी को एक और झटका दे दिया है। मनप्रीत अयाली ने पार्टी गतिविधियों से दूर रहने का फैसला किया है। अयाली ने पहले भी कई मुद्दों पर आपत्ति जताई थी, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा एलान किया है।
विज्ञापन
अयाली ने साफ किया है कि वह अब पार्टी की गतिविधियों से दूर रहेंगे। उन्होंने मांग रखी है कि झूंदा कमेटी की रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू किया जाए। अगर यह रिपोर्ट लागू नहीं होती, तो वह पार्टी की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। पार्टी चुनाव में अपने खराब प्रदर्शन पर मंथन करने के बारे में सोच रही थी, लेकिन अब इस बात को लेकर भी मंथन किया जाएगा कि कमेटी की सिफारिशें लागू करना सही है या नहीं। उल्लेखनीय है कि इस बार चुनाव में शिअद को सिर्फ एक सीट मिल पाई है और उसका वोट शेयर भी गिरा है।
विज्ञापन
नेतृत्व परिवर्तन की बात कही थी रिपोर्ट में
अभी तक शिरोमणि अकाली दल ने झूंदा कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद यह कमेटी बनाई गई थी। तब बेअदबी के मामलों में नाराजगी के कारण शिअद की सरकार चली गई थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में लिखा है कि अगर किसी वजह से पार्टी का ग्राफ गिर रहा है तो उस पर तुरंत विचार कर कार्रवाई की जानी चाहिए। यहां तक कि पार्टी प्रमुख को बदलने की बात भी लिखी गई है। अयाली ने लिखा कि किसानों, पंथ और पंजाबियों का भरोसा हासिल करने के लिए पार्टी को बड़े फैसले लेने की जरूरत है, जो पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन