फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   "Manmohan Singh fought election, giving Arun Jaitley BJP ticket '

'मनमोहन सिंह लड़े चुनाव, भाजपा दे अरुण जेटली को टिकट'

Thu, 05 Jan 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 05 Jan 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
"Manmohan Singh fought election, giving Arun Jaitley BJP ticket '
मनमोहन सिंह और अरुण जेटली

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेस अमृतसर संसदीय सीट से चुनाव लड़ाना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी को मंच से ललकारते हुए चुनौती देना चाहिए कि वो एक बार फिर से देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली को अमृतसर से सांसद बनने का मौका दे। 

विज्ञापन


दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। यह देश की विडंबना है कि संसदीय चुनाव हारने वाला देश का वित्त मंत्री बन जाता है और पार्षद का चुनाव हारने वाला राज्यसभा मेंबर। यह सियासी बाण नहीं बल्कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पौत्र रणदीप सिंह कोहली (22) के मन की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने वीरवार को फोन पर दादा (मनमोहन सिंह) से कही। रणदीप बिजनेस करते हैं और साथ में सोशल वर्कर हैं। सियासत से उनका कोई लेना-देना नहीं पर समझते खूब हैं। वह कहते हैं कि भाजपा के पास संसदीय चुनाव के लिए कोई लोकल चेहरा है ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पास तो मनमोहन सिंह है। गुरुनगरी के वह बसे हैं। मैं चाहता हूं कि दादा जी को संसद जाने के लिए टिकट गुरुनगरी से मिले। जिला भाजपा प्रधान राजेश हनी ने कहा कि हंसराज हंस और मिस पूजा के अमृतसर से संसदीय चुनाव लड़ने की बात सिर्फ मीडिया की देन है। 

'गुरू नगरी के मन में बसे हैं मोहन'

"Manmohan Singh fought election, giving Arun Jaitley BJP ticket '
manmohan singh - फोटो : file photo

जो प्रत्याशी होगा वो नाम दिल्ली में तय होगा। जिला कांग्रेस प्रधान जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि अब तक संसदीय चुनाव के लिए कोई नाम सामने नही आया। अगर डॉ. मनमोहन सिंह अमृतसर से चुनाव लड़ें तो इससे ज्यादा खुशी और क्या होगी।

कुल मिलाकर विधानसभा चुनावों का बिगुल बजते ही गुरुनगरी में सियासत गर्मा गई है। अमृतसर के पूर्व सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अभी तक कांग्रेस पार्टी यह तय नही कर पाई है कि सांसद किसे बनाना है। 

उधर, भारतीय जनता पार्टी भी मौन है। भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस की टिकट पर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव लड़ेंगे। यह बात पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने घोषणा कर दी है। इससे तय हो गया है कि सिद्धू पंजाब की ही राजनीति करेंगे। संसद में जाने का उनका इरादा अब नही है।

छह बार सांसद व एक बार विदेश मंत्री रहे रघुनंदन लाल भाटिया कहते हैं कि कांग्रेस इस बार पंजाब में सरकार बनाएगी। सांसद के लिए कांग्रेस को मजबूत प्रत्याशी ढूंढना होगा। गुुरुनगरी को एक सांसद चाहिए और वो भी यहां का बाशिंदा। 

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनावों में देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली करीब सवा लाख वोटों से कैप्टन अमरिंदर सिंह के हारे थे। सिद्धू भाजपा से अलग हो चुके हैं अब दोनों पार्टियों के पास लोकसभा चुनावों को लेकर किसी ऐसे चेहरे की तलाश है जो उन्हें यह सीट जीतकर दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed