{"_id":"2a9fb5752f6b86114ffbda6b0d9ca612","slug":"mandi-supervisor-of-haryana-mandi-board-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में हरियाणा मंडी बोर्ड के सुपरवाइजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में हरियाणा मंडी बोर्ड के सुपरवाइजर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी/मोहाली
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में हरियाणा मंडी बोर्ड के मंडी सुपरवाइजर की मौत हो गई। हादसा डेराबस्सी के पास हुआ। मंडी सुपरवाइजर शेर सिंह (52) अंबाला मंडी बोर्ड में तैनात थे।
विज्ञापन
वह पंजोखरा अंबाला जिले में परिवार के साथ रह रहे थे। हादसा मुख्य मार्ग पर स्थित गांव भांखरपुर घग्गर पुल के पास हुआ, जहां उनके मोटरसाइकिल में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए सहायक इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि वीरवार को दोपहर ढाई बजे शेर सिंह पुत्र हरबंस सिंह अपने मोटरसाइकिल पर डेराबस्सी से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब उन्होंने भांखरपुर घग्गर पुल पार किया तो पीछे से एक मारुति कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल बेकाबू होकर पुल की रेलिंग के साथ जा टकराया। हादसे में शेर सिंह का सिर रेलिंग से टकरा गया और लोहे का गार्डर उनकी छाती में लगा। इस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक राहगीर के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राहगीर ने अपने बयान में कार का नंबर भी बताया है। इसके आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।