फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manager of famous Sufi singer Sultana Nooran received threatening call

Punjab News: सूफी गायिका सुल्ताना नूरां से मांगी रंगदारी, कहा- पैसे नहीं दिए तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें

Fri, 20 Oct 2023 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 01:13 PM IST
सार

इसके बाद सुल्ताना के पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। मामला सामने आते ही पुलिस ने भी अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले को लेकर सुल्ताना नूरां ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। जिस नंबर से मैनेजर को फोन आया था पुलिस उसे ट्रेस कर रही है।

विज्ञापन
Manager of famous Sufi singer Sultana Nooran received threatening call
नूरां सिस्टर्स। - फोटो : फाइल

विस्तार

देश में नूरां सिस्टर्स और सूफी गायकी के लिए मशहूर सुल्ताना नूरा को जग्गू भगवानपुरिया गैंग के नाम से धमकी भरे मैसेज और फोन कॉल आई है। आरोपी ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। अब पुलिस फोन नंबर को ट्रेस करने में जुट गई है। इसकी शिकायत सुल्ताना नूरां के पति ने पुलिस को दी है।

विज्ञापन


आरोपियों ने मैसेज भेजे और फोन कर रंगदारी की मांग की। पैसे न देने पर आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। सुल्ताना नूरां के फोन पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसमें आरोपी ने अपने आप को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी बताया और रंगदारी की मांग की। पीड़ित के मुताबिक मैसेज सुल्ताना नूरां के निजी फोन पर आया। 
विज्ञापन


गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ हथियार तस्करी समेत कई मामले दर्ज हैं। वह इन दिनों जेल में बंद है। वहीं फोन नंबर को साइबर सेल को सौंप दिया गया है। पुलिस अब फोन नंबर की जांच में जुट गई है। बता दें कि पंजाब में इन दिनों रंगदारी मांगने के मामलों में इजाफा हुआ है। गैंगस्टरों के नाम से पंजाबी गायक, नेता और व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। पुलिस कई मामलों का खुलासा भी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed