फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man-woman fraud with jeweller, arrest

ज्वेलर से ठगी मारकर भागने वाले युवक-युवती गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
man-woman fraud with jeweller, arrest
मनीमाजरा। पेटीएम का फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर दो ज्वेलर के साथ ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदासपुर के गांव लाधूपुर निवासी मनप्रीत सिंह (36) और सेक्टर-56 निवासी अनमोल (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो अंगूठियां भी बरामद कर ली हैं। मनप्रीत सिंह के खिलाफ शहर के कई थानों में पहले भी केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 31 अक्तूबर को माड़ी वाला टाउन, मनीमाजरा स्थित कृशिव ज्वैलर्स शॉप की नीता वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी दुकान पर एक सरदार युवक और युवती अंगूठी खरीदने आए थे। अंगूठी की कीमत 12 हजार रुपये उसने मां के नंबर से अपने पेटीएम से पेमेंट अदा करने की बात की। इसके बाद एक नंबर से पेटीएम के जरिए 12 हजार रुपये अदा करने का मैसेज दिखाया। उनके जाने के बाद काफी देर तक जब उनके पेटीएम वॉलेट में पैसे नहीं आए तो नीता ने इसके बारे में पेटीएम से जानकारी ली, तो उन्हें पता चला कि मैसेज फर्जी है और ऐसी कोई ट्रांजक्शन पेटीएम के जरिए नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो थी। इसके अलावा दोनों मोरी गेट के मोनू ज्वैलर्स को इसी प्रकार पेटीएम का मैसेज दिखाकर ठगी कर गए।
विज्ञापन

एक नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहे हैं। थाना प्रभारी जसविंदर कौर के नेतृत्व में बनाई गई टीम में शामिल एसआई दलजीत सिंह, हेड कांस्टेबल दीपचंद, कमलप्रीत सिंह ने आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनप्रीत पर सेक्टर-39 थाने में पिछले साल जुलाई में चोरी का केस दर्ज किया गया था। पिछले साल सितंबर में उसके खिलाफ मलोया थाने में स्नैचिंग का भी केस दर्ज किया गया था। पुलिस स्टेशन मुकेरियां में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी का भी केस दर्ज है, जो अभी अंडर ट्रायल है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनप्रीत कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। पुलिस के अनुसार उसने सेक्टर-31, 37, 38, 39, 40 और सेक्टर-41 में भी कई लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed