फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man tried to commit sucide

बीच बाजार खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, बच गया वो

Wed, 17 Aug 2016 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Aug 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
man tried to commit sucide
fire - फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में एक फड़ी वाले ने बीच बाजार खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत चादर डालकर आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि रेहड़ी वाले की जगह पर कब्जा हो गया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पीड़ित 20 फीसदी झुलस चुका है और उसे इलाज के लिए जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे सेक्टर-22 में फड़ी लगाने वाले अजय (30) ने खुद को आग लगा ली। आसपास के फड़ी वालों ने उस पर चादर डालकर आग पर काबू पाया। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अजय को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-17 थाने के एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि अजय ने मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत देने से मना कर दिया है। वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता। लिहाजा मामले में किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed