फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man of Haled Ghogra village of Dasuha died in Armenia

Punjab: दसूहा के युवक की आर्मेनिया में मौत, पिता ने कर्ज लेकर चार माह पहले भेजा था विदेश

Tue, 19 Dec 2023 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,
संवाद न्यूज एजेंसी, Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

मृतक के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से हैं। चार महीने पहले उन्होंने अपने इकलौते बेटे को कर्ज लेकर विदेश भेजा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बात हुई थी। तब अजय ने बताया था कि उसे बुखार है।

विज्ञापन
Man of Haled Ghogra village of Dasuha died in Armenia
अजय - फोटो : फाइल

विस्तार

दसूहा के हलेड घोगरा गांव के 25 वर्षीय अजय कुमार की आर्मेनिया में मौत हो गई है। अजय करीब 4-5 माह पहले ही विदेश गया था। वहां बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। 
विज्ञापन


मृतक के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से हैं। चार महीने पहले उन्होंने अपने इकलौते बेटे को कर्ज लेकर विदेश भेजा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बात हुई थी। तब अजय ने बताया था कि उसे बुखार है। इसके बाद दिन-ब-दिन उसका स्वास्थ्य गिरता गया। कल फोन आया कि उनके बेटे अजय की मौत हो गई है। परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से शव को पंजाब लाने की अपील की है।
विज्ञापन


सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। बेटा ही घर का कमाने वाला था। उन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव पंजाब लाया जाए ताकि वह आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed