{"_id":"60e4c3bc8ebc3e45c4608d65","slug":"man-kaur-ate-bread-for-five-days-worried-family-got-some-relief-chandigarh-news-pkl4192038147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान कौर ने पांच दिन बार खाई रोटी, चिंतित परिवार को मिली कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान कौर ने पांच दिन बार खाई रोटी, चिंतित परिवार को मिली कुछ राहत
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय वेटरन एथलीट मान कौर 105 वर्ष की हालत में मंगलवार को कुछ सुधार देखने को मिला। उन्होंने पांच दिनों के बाद आलू की सब्जी और आधी रोटी खाई।
उनके बेटे गुरदेव सिंह ने बताया कि मां 1 जुलाई से भोजन नहीं कर रही थीं। आज उन्होंने खुद खाने की मांग की। परिवार वालों ने उनकी पसंद की आलू की सब्जी के साथ उन्हें रोटी बनाकर दी। उन्होंने आधी रोटी खाई। वहीं उन्हें जूस भी दिया गया।
बात दें कि मान कौर गॉल ब्लैडर कैंसर से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें पेट में दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पहले उनका इलाज पटियाला में चल रहा था। जब उनकी तबीयत जब बिगड़ने लगी तो परिवार उन्हें चंडीगढ़ ले आए।
विज्ञापन
पीजीआई से आएगा फिजियोथैरेपिस्ट
गुरदेव सिंह ने बताया कि वे आज सुबह पीजीआई गए थे। जहां उन्होंने ऑर्थो के हैड ऑफ द डिपार्टमेंट से भेंट कर उन्हें मान कौर की ताजा स्थिति के बारे में बताया था। इस दौरान उन्होंने फिजियोथैरेपी से संबधित एक्सरसाइज करने की सलाह दी। गुरदेव सिंह ने
डॉक्टरों को बताया कि मान कौर अभी चलने की हालत में नही हैं। इस बात को देखते हुए अब पीजीआई का एक कर्मचारी मान कौर के घर आकर एक्सरसाइज के बारे में बताएगा।