फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Jump in Canal with three kids in Muktsar

Muktsar: अपने तीन बच्चों के साथ नहर में कूदा व्यक्ति, तलाश जारी, राजस्थान का रहने वाला है परिवार

Fri, 17 Nov 2023 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 01:27 PM IST
सार

चार लोगों के नहर के कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी की तलाश शुरू करवाई। मौके पर मिले आधार कार्ड से व्यक्ति की पहचान राजस्थान निवासी जयरूपाराम के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Man Jump in Canal with three kids in Muktsar
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुक्तसर जिले के गांव भुल्लर के पास राजस्थान फीडर नहर में एक पिता ने पहले अपने तीन बच्चों को फेंका और फिर खुद भी छलांग लगा दी। व्यक्ति की ओर से नहर में छलांग लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में पिता व तीनों बच्चों की तलाश में जुटी है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


नहर में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान जय रूपा राम (40) पुत्र भंवरा राम निवासी रामदेव मंदिर की ढाणियां बाटेरा, जिला जालौर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वहीं, तीनों बच्चों की पहचान सुरेश (11), दलीप (9) व मनीषा (5) के रूप में हुई है। नहर में पानी का बहाव काफी तेज है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Highcourt: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की दोनों जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जय रूपा राम ने बच्चों संग नहर में छलांग लगाई है। सदर थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों के साथ राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा दी है। तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से तलाश जारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed