फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Found Murdered in Patiala

Patiala Crime: दोस्त का कत्ल कर उसके पिता को किया फोन-अस्पताल की छत पर पड़ी है लाश, मीट शॉप चलाता था जोरावर

Sat, 06 Apr 2024 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 10:56 AM IST
सार

जोरावर सिंह मीट की दुकान चलाता था और उसके दो बच्चे हैं। आरोपी भी दुकानदार है। पिता के मुताबिक जोरावर पहले नशा करता था लेकिन बाद में उसने नशा छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Man Found Murdered in Patiala
मृतक जोरावर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

नाभा में युवक ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद पीड़ित परिवार को फोन कर बताया कि लाश सिविल अस्पताल के क्वार्टर की छत पर पड़ी है। मृतक की पहचान जोरावर सिंह (40) निवासी जसपाल कालोनी नाभा के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे और मुंह व नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी दोस्त सपिंदर सिंह निवासी बौड़ां गेट नाभा के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ के मुताबिक फिलहाल मामले में जांच जारी है। इसके बाद ही कत्ल करने के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


मृतक जोरावर सिंह के पिता घमंडा सिंह ने बताया कि उनका बेटा मीट का अचार बेचने का काम करता है। बेटे की दुकान के नजदीक ही आरोपी रहता है और दोनों में दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि पिछले करीब छह महीने से वह पटियाला में अपने ससुराल परिवार के साथ रह रहा था। दो अप्रैल को उसने फोन किया और कहा कि वह मिलने के लिए आ रहा है। लेकिन जोरावर सिंह घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पिता ने तलाश शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद चार अप्रैल को आरोपी सपिंदर सिंह का फोन आया और उसने बताया कि जोरावर सिंह की लाश सरकारी सिविल अस्पताल नाभा के क्वार्टर की छत पर पड़ी है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और देखा कि जोरावर सिंह की बाजुओं, माथे व सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। 


पिता के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया है कि तीन अप्रैल को उनके बेटे को आरोपी सपिंदर ने ही नाभा के रोहटी पुल से अपने मोटरसाइकिल पर बिठाया था। उन्होंने माना कि उनका लड़का पहले नशे करता था, लेकिन नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज कराने के बाद से उसने बीते करीब सात-आठ महीने से नशे छोड़ रखा था। करीब 22 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी 18 साल की एक लड़की व 16 साल का लड़का है। पिता ने आशंका जताई है कि हत्या कहीं और की गई है और बाद में लाश को छत पर रखा गया है। उन्होंने इस वारदात में और लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed