फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man found guilty of obscene act outside woman's house

Chandigarh News: महिला के घर के बाहर अश्लील हरकतें करने वाला युवक दोषी करार

Fri, 17 Apr 2026 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Man found guilty of obscene act outside woman's house
चंडीगढ़। महिला के घर के बाहर अश्लील हरकतें करने के मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार दिया है। दोषी की पहचान सेक्टर-29 निवासी विनीत चंदेल के रूप में हुई है। अदालत दोषी को शनिवार को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन


मामला करीब दो साल पुराना है। इस संबंध में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया था कि पड़ोस में रहने वाला युवक अक्सर उसके घर के दरवाजे पर आकर अश्लील हरकतें करता था। उसकी इन हरकतों से महिला लंबे समय से परेशान थी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित रहती थी।
विज्ञापन


महिला ने जब इस संबंध में शिकायत दी तो आरोपी के परिवार की ओर से उसे धमकाया गया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। हालांकि महिला अपने फैसले पर अडी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी की हरकतें कैद मिलीं। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed