फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man died at gate of Urban Community Health Center in Jalandhar

Punjab: हेल्थ सेंटर में खून की उल्टियां होने से जमीन पर गिरा व्यक्ति, स्टाफ ने नहीं उठाया, गेट पर तोड़ा दम

Tue, 16 Aug 2022 06:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Aug 2022 06:29 PM IST
सार

डॉ प्रभाकर बोले- कंधे में दर्द की शिकायत थी, हो सकता है हार्ट अटैक आया हो। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच का आदेश दिया और ड्यूटी पर आए डॉक्टर प्रभाकर को मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा।

विज्ञापन
Man died at gate of Urban Community Health Center in Jalandhar
धरने पर बैठे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर में बाबू जगजीवन राम चौक बस्ती गुजां स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में खून की उल्टियां होने के बाद 48 वर्षीय शेर सिंह ने लड़खड़ाकर गिरने के बाद गेट पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि न डॉक्टर देखने आए और न स्टाफ ने उठाया।

विज्ञापन


मृतक शेर सिंह (48) निवासी बस्ती मिट्ठू के पुत्र सतनाम, पत्नी बीना रानी और बहन बेबी रानी ने बताया कि शेर सिंह मीट की दुकान चलाते थे और रोजमर्रा के काम करने के बाद सुबह नौ बजे के करीब कंधे में दर्द की शिकायत के बाद स्कूटर लेकर इलाज कराने आए थे, जहां अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल अफसर डॉ. तरसेम ने उन्हें चेक किया और एक्स-रे करवाया। इसके बाद उन्हें साढ़े 10 बजे किसी व्यक्ति ने उनके पिता के फोन से कॉल कर बताया कि वह अस्पताल के गेट पर गिर गए हैं और मुंह से खून निकल रहा है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गेट पर ही शव पड़ा था किसी ने उठाकर नहीं देखा।
विज्ञापन


गेट के पास ही रजिस्ट्रेशन काउंटर है, जहां पर्चियां काटी जाती हैं और दूसरी तरफ फार्मेसी है, वहां स्टाफ देखता रहा लेकिन किसी ने नहीं उठाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मौत हुई। इसके बाद माहौल बिगड़ते देख डॉक्टर तरसेम ड्यूटी से भाग निकले। इसके बाद कई पार्टियों के नुमाइंदे पहुंचे और काफी खींचतान के बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी और कार्रवाई न होने तक पोस्टमार्टम नहीं करने की बात कर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे तक शव अस्पताल के गेट पर पड़ा रहा, चश्मदीदों के अनुसार डॉक्टर कह रहा था कि काला खून आ रहा है और गिरते ही उनकी मौत हो गई, ये पुलिस का केस है। उधर बेटे सतनाम ने कहा कि डॉक्टर और स्टाफ ने इंसानियत दिखाई होती तो शायद पिता की जान बच जाती। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से सिर्फ चार किलोमीटर दूर आम आदमी क्लीनिक खोला गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरु कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने दिया जांच का आदेश
डॉ प्रभाकर बोले- कंधे में दर्द की शिकायत थी, हो सकता है हार्ट अटैक आया हो। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच का आदेश दिया और ड्यूटी पर आए डॉक्टर प्रभाकर को मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा। डॉ. प्रभाकर ने बताया कि सीसीटीवी लगा है, उसमें अंदर आते समय उनकी शर्ट पर खून लगा दिखाई दिया और बाथरूम में खून मिला लेकिन गेट पर सिर्फ लड़खड़ाते दिख रहे हैं गिरने के बाद क्या हुआ कुछ नहीं दिखा।

उस दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉ. तरसेम ने उनका चेकअप किया और कंधे का एक्स-रे भी करवाया था। मृतक नौ बजे के करीब इलाज के लिए आया था और सवा 10 बजे गिरते दिखाई पड़े, स्टाफ कम था इसलिए उधर किसी ने ध्यान नहीं दिया, बाकी मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। घटना के बाद डॉक्टर तरसेम 11 बजे के बाद अस्पताल में नहीं दिखे, जबकि उनकी ड्यूटी 2 बजे तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed