{"_id":"5c448160bdec2253970c3665","slug":"man-died-after-lion-attack-in-the-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ियाघर में दीवार और जाली फांद कर शेर के बाड़े में घुस गया अज्ञात, शेर ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ियाघर में दीवार और जाली फांद कर शेर के बाड़े में घुस गया अज्ञात, शेर ने किया हमला, मौत
Sun, 20 Jan 2019 07:40 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 20 Jan 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर के छत्तबिड चिड़ियाघर की शेर सफारी में एक दुखद घटनाक्रम में एक शेर ने हमला कर एक अज्ञात व्यक्ति को मार डाला। छत्तबिड चिड़ियाघर के डायरेक्टर एम सुधाकर ने घटना की जानकारी देते हुए प्रैस को बताया कि शेर ने आज शाम को जू में स्थित लॉयन सफारी के पीछे बांध वाली साइड से दीवार और जाली फांद कर बाड़े में घुसे अज्ञात व्यक्ति पर शेर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शेर मृतक के शव को लॉयन सफारी के अंदर घसीट कर ले गया। इसके बाद जू कीपर ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि घायल को चंडीगढ़ के सैक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। इसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने तत्काल शेरों को उनके पिंजरों में बंद कर दिया।
विज्ञापन
सुधाकर ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कर्मियों ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद कर लिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। उन्होंने हालांकि इस घटना में एक से अधिक शेर के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया है। इस लॉयन सफारी में 4 शेर हैं जो खुले में रहते है और पर्यटको को एक बंद बस में अंदर शेर दिखाने ले जाया जाता है।
विज्ञापन