{"_id":"68d6be44fe22190ff40214a8","slug":"man-breaks-car-window-steals-jewellery-laptop-and-rs-30000-cash-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1079-829548-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कार का शीशा तोड़कर गहने, लैपटॉप और 30 हजार नकदी चुराई, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कार का शीशा तोड़कर गहने, लैपटॉप और 30 हजार नकदी चुराई, गिरफ्तार
Sat, 27 Sep 2025 06:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:15 PM IST
सार
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में ताज होटल के सामने खड़ी फाइनेंस मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर गहने, लैपटॉप और 30 हजार रुपये नकद चोरी किए गए। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रफी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
विज्ञापन
विस्तार
कार का शीशा तोड़कर गहने, लैपटॉप और 30 हजार नकदी चुराई, गिरफ्तार
सेक्टर-17 ताज होटल के सामने खड़ी थी फाइनेंस मैनेजर की कार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के ताज होटल के सामने खड़ी फाइनेंस मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, सोने के टॉप्स और 30 हजार रुपये नकदी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गढ़शंकर निवासी आरोपी मोहम्मद रफी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार ताज होटल के फाइनेंस मैनेजर सेक्टर-15 निवासी मनीष अरोड़ा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे होटल के सामने पार्किंग में अपनी कार खड़ी की और होटल के अंदर चला गया। करीब दो घंटे बाद 11 बजे जब लौटे तो देखा कि साइड वाला शीशा टूटा हुआ है और बैग गायब है। बैग में दो तोले के सोने के टॉप्स, एक लैपटॉप, 8 क्रेडिट व डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 30 हजार रुपये नकद और अन्य दस्तावेज थे। इसकी सूचना के बाद सेक्टर-17 थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और एक टीम को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के लिए लगाया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-17 में ही घूम रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जेसीबी चलाता है। चंडीगढ़ चोरी करने आया था। उसने पेचकस की मदद से कार का शीशा तोड़कर सामान चुरा लिया था।