फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mall management has not yet responded to the notice, CCPCR gave 24 hours ultimatum

Chandigarh News: मॉल मैनेजमेंट ने अब तक नहीं दिया नोटिस का जवाब, सीसीपीसीआर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Wed, 03 Jul 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Mall management has not yet responded to the notice, CCPCR gave 24 hours ultimatum
चंडीगढ़। एलांते मॉल में कुछ दिन पूर्व टॉय ट्रेन पलटने के बाद उसमें सवार 11 साल के बच्चे की मौत के मामले में चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) की ओर से मॉल मैनेजमेंट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। अब आयोग ने मॉल मैनेजमेंट को 24 घंटे के अंदर-अंदर अपनी रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिए हैं। अगर निर्धारित समय में मैनेजमेंट कोई जवाब नहीं देता तो उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व एलांते मॉल में बच्चों को घुमाने वाली टॉय ट्रेन पलट गई थी और उस समय ट्रेन में दो बच्चे बैठे थे। ट्रेन के सबसे आखिरी डिब्बे में बैठे 11 साल के बच्चे का सिर नीचे जमीन पर लगने से लहूलुहान हो गया था। अगली ही सुबह बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों के बयानों पर ट्राॅय ट्रेन चलाने वाली कंपनी संचालकों सहित ऑपरेटर व एलांते मॉल मैनेजमेंट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा संज्ञान लेकर मॉल मैनेजमेंट को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा था। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया। इसी कारण सीसीपीआर चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने मॉल मैनेजमेंट को दोबारा नोटिस जारी कर 24 घंटे में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मेला संचालक ने नहीं पेश किए पूरे दस्तावेज
एलांते माॅल में हुई घटना के बाद सीसीपीसीआर की टीम ने सेक्टर-34 ग्राउंड में लगे मेले में भी निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान मेले में झूलों की हालत खस्ता मिली थी और दस्तावेज भी पूरे नहीं थे। इसी कारण आयोग की टीम ने कुछ झूलों को बंद करके संचालक को दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए थे। लेकिन इस बात को भी एक सप्ताह बीतने के बाद भी मेला संचालक की ओर से अभी तक पूरे दस्तावेज पेश नहीं किए गए है। साथ ही उन्होंने बंद किए गए झूलों को अभी बंद रखने के दिए गए आदेश जारी रखने के भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed