फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major lapse in pm modi security: A Video of Punjab police goes viral on Social media

प्रधानमंत्री के रूट में सेंध: वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पीती दिखी पंजाब पुलिस, भाजपा बोली- जांच कराएंगे

Wed, 05 Jan 2022 09:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jan 2022 09:30 PM IST
सार

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रद्द होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में पंजाब पुलिस के जवान प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पीते दिख रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Major lapse in pm modi security: A Video of Punjab police goes viral on Social media
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर रैली के दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें प्रदर्शनकारियों के साथ पंजाब पुलिस के जवान चाय पीते दिख रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री के रूट वाली सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोग लाउडस्पीकर पर अन्य को एकत्र करने के लिए मुनादी कर रहे हैं। इस दौरान भी पंजाब पुलिस के कुछ जवान मूकदर्शक बने दिख रहे हैं।

विज्ञापन


इस वायरल वीडियो को लेकर पंजाब भाजपा के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस वीडियो को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। जिस पर केंद्रीय नेतृत्व ने इस वीडियो को जांच के दायरे में लाने की बात कही है। भाजपा के नेताओं ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुल जाम कर रखा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री के रूट में आए बदलाव की जैसे ही जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री बठिंडा रोड से मोगा हाईवे पर आ रहे हैं तो प्रदर्शनकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए आवाज देनी शुरू कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रॉली लगाकर फ्लाईओवर को पूरी तरह जाम कर दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री पुल पर लगभग 20 मिनट तक फंसे रहे। रास्ता मिलने के बाद प्रधानमंत्री वहां से वापस निकले।


पुलिस उन्हें लेकर आई: भाजपा
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि 10 मिनट पहले तक प्रधानमंत्री के रूट में कोई जाम नहीं था। जैसे ही प्रधानमंत्री के रूट प्लान की सूचना लीक हुई वहां पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार के इशारे पर ही सड़क जाम किया गया था।

22 जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। पंजाब पुलिस द्वारा रैली स्थल की ओर जा रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। बसों में कार्यकर्ताओं के लिए जा रहे खाने तक की पुलिस ने लूट की। जब कार्यकर्ता रैली स्थल पहुंचे तो उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। - सुनील सिंगला, सह मीडिया प्रभारी, पंजाब भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed