फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major instruction related to celebrate teej festival in chandigarh

चंडीगढ़ में अब एक जगह मनेगी तीज, वैन्यू तय

Thu, 20 Aug 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Aug 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
major instruction related to celebrate teej festival in chandigarh

नगर निगम की ओर से अब तीज का पर्व एक ही जगह पर आयोजित किया जाएगा। वुमन इंपावरमेंट कमेटी ने अलग से तीज का पर्व मनाने का फैसला त्याग दिया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में दो अलग अलग जगह पर तीज पर्व मनाने संबंधी खबर ‘राजनीति चमकाने के लिए 12 लाख बर्बाद करेंगी भाजपा-कांग्रेस’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


इसके बाद वुमन इंपावरमेंट कमेटी ने अलग से तीज मनाने का फैसला छोड़ दिया। अब नगर निगम की ओर से सिर्फ मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में तीज का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा पार्षद चाहते थे कि सांसद किरण खेर को मुख्य अतिथि बनाया जाए लेकिन कांग्रेस एवं आर्ट एंड कल्चर कमेटी इसके लिए तैयार नहीं हुई। जिस कारण वुमन इपावरमेंट कमेटी की वाइस चेयरमैन एवं भाजपा पार्षद आशा जसवाल ने अलग से तीज का पर्व मनाने का निर्णय लिया था।


आर्ट एंड कल्चर कमेटी ने मुख्य अतिथि बनाने का फैसला मेयर पर छोड़ दिया है। मेयर पूनम शर्मा का कहना है कि तीज के पर्व का उद्घाटन वह खुद करेंगी। 22 शाम को होने वाले आयोजन में कमिश्नर भावना गर्ग को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

जबकि 23 अगस्त की शाम को समापन समारोह में सलाहकार विजय देव और उनकी पत्नी को मुख्य अतिथि बनाया गया है। वुमन इंपावरमेंट कमेटी के वाइस चेयरमैन आशा जसवाल का कहना है कि वह अलग से तीज का पर्व का आयोजन करके पब्लिक मनी को बर्बाद नहीं करना चाहती हैं।

उनका कहना है कि मेयर को चाहिए था कि तीज का पर्व महिलाओं से संबंधित होता है ऐसे में राजनीति न करके शहर की महिला सांसद को मुख्य अतिथि बनातीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed